IPL 2020 की तारीख के बीच KKR को लगा बड़ा झटका, बैन हुआ यह हरफनमौला खिलाड़ी

नई दिल्ली। आईपीएल 2020 के लिये बीसीसीआई ने टाइम टेबल जारी कर दिया है, इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये थोड़ी बुरी खबर आई है। आईपीएल 2020 के लिये हुई खिलाड़ियों की नीलामी में कोलकाता नाइट राईडर्स ने जिस ऑलराउंडर खिलाड़ी को खरीदा था उस पर बिग बैश लीग में बैन लगा दिया गया है। अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार कर रहे ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रिस ग्रीन को केकेआर की टीम ने नीलामी में 20 लाख रुपये में टीम में शामिल किया था। क्रिस ग्रीन पहली बार आईपीएल खेलने आयेंगे।

इस बीच ऑस्ट्रेलिया में जारी बिग बैश लीग में संदिग्ध एक्शन के तहत गेंदबाजी करने के चलते क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्रिस ग्रीन पर 3 महीने तक बॉलिंग पर बैन लगा दिया है। इस बैन के बाद अब क्रिस ग्रीन की आईपीएल में भागीदारी लीग की संचालन परिषद की मंजूरी पर निर्भर होगी क्योंकि उनका प्रतिबंध 29 मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में भी बरकरार रहेगा।

और पढ़ें: साल की पहली ICC टेस्ट रैंकिंग में छाए लाबुशाने, कोहली की बादशाहत के बीच रहाणे-पुजारा को नुकसान

पिछले हफ्ते मेलबर्न स्टार्स और सिडनी थंडर्स के बीच जारी मैच के दौराम क्रिस ग्रीन के संदिग्ध एक्शन पर रिपोर्ट की गई थी। जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मामले की जांच करते हुए यह फैसला सुनाया।

'क्रिकेट डाट काम डाट एयू' से बात करते हए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पीटर रोच ने कहा, 'हम क्रिस और सिडनी थंडर्स की प्रशंसा करना चाहेंगे कि उन्होंने इस प्रक्रिया में पूरा सहयोग दिया। क्रिस ने अपने गेंदबाजी एक्शन का परीक्षण कराया और हम आने वाले महीनों में बैन का वक्त खत्म होने के बाद एक बार फिर से उनके एक्शन का परीक्षण करायेंगे।'

और पढ़ें: इंदौर T20: सैनी की रफ्तार, राहुल के रनों की बौछार के बीच कैसी रही बुमराह-धवन की वापसी

आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 की शुरुआत 29 मार्च से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होनी है और फाइनल मैच 24 मई को खेला जाएगा। इस लीग का 13वां संस्करण 57 दिनों तक चलेगा और इस सीजन में डबल हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) की प्रथा को खत्म कर दिया जाएगा। वहीं मैचों की शुरुआत के समय को बदल कर 8 बजे के बजाय शाम 7:30 बजे का कर दिया गया है।

Story first published: Wednesday, January 8, 2020, 17:35 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+