For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: RR के सामने SRH की चुनौती, क्या लौटेंगे बेन स्टोक्स, ये है संभावित XI

नई दिल्लीः आज इस वीकेंड के अंतिम डबल हेडर डे पर राजस्थान रॉयल्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। मैच दोपहर साढ़े तीन बजे दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीमों की स्थिति की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआती दो मैच जीतने के बाद से लगातार चार खेल हारे हैं और वे प्रतियोगिता की फिसड्डी टीम में से अब तक एक हैं। दूसरी ओर सनराइजर्स का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर है जिन्होने 6 में से 3 मैच जीते हैं लेकिन इस समय उनकी सबसे बड़ी राहत जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर की जोड़ी बनी हुई है जिन्होंने पिछले मैच में किंग्स इलेवन के खिलाफ रिकॉर्ड 160 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी।

सनराइजर्स वह मुकाबला 69 रनों से जीतने में कामयाब रहे थे। ऐसे में कोई कारण नहीं दिखता है कि वे विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ बदलाव करना चाहेंगे।

लेकिन राजस्थान की हालत दूसरी है क्योंकि टीम अपने स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को खिलाने की ओर देखती है और अगर यह हरफनमौला खेलता है तो उनको एंड्रयू टाई के स्थान पर आना होगा। हालांकि स्टीव स्मिथ निश्चिंत नहीं है कि इंग्लिश ऑलराउंडर खेलेगा या नहीं क्योंकि शनिवार को ही उनका क्वारेंटाइन समय पूरा हुआ है। फिर भी टीम आधे-अधूरे बेन स्टोक्स से काम चलाने के लिए बेकरार रहेगी। अगर पिच धीमी मिलती है तो वरुण आरोन की जगह पर जयदेव उनादकट आएंगे।

इसके अलावा संजू सैमसन की अनिरंतरता और जोस बटलर की केवल एक बड़ी पारी के सिवा लो स्कोरिंग बैटिंग टीम की मुख्य चिंताओं में शामिल हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है-

राजस्थान रॉयल्स- याशसवी जायसवाल, जोस बटलर (WK), स्टीव स्मिथ (C), संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, महिपाल लोमरोर, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, वरुण आरोन / जयदेव उनादकट

सनराइजर्स हैदराबाद- डेविड वार्नर (C), जॉनी बेयरस्टो (WK), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, राशिद खान, संदीप शर्मा, टी नटराजन, खलील अहमद

Story first published: Sunday, October 11, 2020, 11:39 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+