IPL 2021: अमित मिश्रा की इच्छा, भारत के लिए 150 टेस्ट मैच खेलें ईशांत शर्मा

नई दिल्लीः दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अमित मिश्रा ने कहा है कि वे चाहते हैं कि इशांत शर्मा भारत के लिए 150 टेस्ट मैच खेले। जेम्स एंडरसन ही एकमात्र ऐसे तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने 150 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं। हालांकि स्टुअर्ट ब्रॉड भी अब 150 टेस्ट मैच खेलने की ओर बढ़ रहे हैं लेकिन यह एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि है जो एक तेज गेंदबाज अपने करियर में हासिल कर सकता है।

अमित मिश्रा और इशांत शर्मा दोनों दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा है और इस समय 14वें सीजन के लिए कमर कस रहे हैं। अमित मिश्रा ने फ्रेंचाइजी की ओर से ट्विटर पर पोस्ट एक वीडियो में कहा, "ईशांत और मैं कई बार भारतीय टीम में साथ खेले हैं। वह 100 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और मैं उनको मुबारकबाद देना चाहूंगा साथ ही मेरी इच्छा है कि वह कम से कम 253-0 मैच और खेले और 150 टेस्ट मैचों तक खेलने की कोशिश करें। उन्हें कम से कम 150 टेस्ट मैच खेलने ही चाहिए।"

इसके साथ ही मिश्रा ने कहा कि वे अपनी बैटिंग पर भी काम कर रहे हैं ताकि जरूरत पड़ने पर दिल्ली कैपिटल्स के पुछल्ले बल्लेबाज योगदान दे सकें।

जहां तक इशांत शर्मा की बात है तो 32 साल का यह गेंदबाज 101 टेस्ट मैच खेलकर 303 विकेट ले चुका है जिसमें एक मैच में एक बार 10 विकेट लिए हैं और एक पारी में 11 बार 5 विकेट हासिल किए हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने श्रेयस अय्यर की जगह ऋषभ पंत को आने वाले सीजन का कप्तान बनाया है। श्रेयस अय्यर इस पूरे टूर्नामेंट को मिस करने जा रहे हैं क्योंकि उनको हाल में ही संपन्न हुई भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज में कंधे में चोट लग गई थी।

दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2021 अभियान चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई में 10 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इस बार सभी टीमों को तटस्थ मैदानों पर अपने मुकाबले खेलने हैं यानी कि कोई भी टीम होम कंडीशन का फायदा नहीं उठा पाएगी।

Story first published: Thursday, April 1, 2021, 13:58 [IST]
Other articles published on Apr 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+