कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एंड्रयू टाई IPL से हुए अलग

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। महामारी का असर अब अईपीएल पर भी साफ देखने को मिल रहा है। एक-एक करके खिलाड़ी आईपीएल से अलग हो रहे हैं और अपने देश वापस लौट रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज एंड्रूय टाई ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आईपीएल को बीच में ही छोड़ वापस अपने घर जाने का फैसला लिया है। टाई ने कहा कि वह नहीं चाहते हैं कि कोरोना के बढ़ते मालों के बीच वह भारत में लॉक हो जाए। यही नहीं उन्होंने कहा कि कुछ और खिलाड़ी भी यही करने की सोच रहे हैं।

एंड्रयू टाई ने कहा कि आईपीएल से अलग होने के कई कारण हैं, लेकिन मुख्य कारण यह है कि पर्थ में कोरोना के मामले काफी बढ़ रहे हैं और भारत से वापस आने वाले लोगों को होटल में क्वारेंटीन होना अनिवार्य है। पर्थ में कम्युनिटी केस सामने आ रहे हैं और सरकार भारत से वापस आने वाले लोगों की संख्या पर पाबंदी लगा रही है। इसके अलावा बबल की थकान भी एक बड़ी वजह है। मैंने सोचा और फैसला लिया कि मुझे आगे आने की जरूरत है ताकि मैं देश में फंस ना जाऊं। बबल और हब में मुझे काफी समय हो गया है, पिछले साल अगस्त माह में 11 दिन तक घरवालों के साथ रहने के बाद मैं बबल में हूं, लिहाजा मैं घर वापस जाना चाहता हूं।

बता दें कि भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और कई देश भारत से आने वाली फ्लाइट पर पाबंदी लगा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भी भारत से आने वाली फ्लाइट में 30 फीसदी कम कर दिया है और आने वाले समय में यह पाबंदी और बढ़ सकती है। भारत में पिछले एक हफ्ते से हर रोज तकरीबन एक लाख कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस भी आईपीएल का हिस्सा हैं। टाई ने बताया कि कई और खिलाड़ी भी वापस घर जाना चाहते हैं।

टाई ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी निसंदेह चिंतित हैं, कई खिलाड़ियो ने मुझसे संपर्क किया है जब उन्हें पता चला कि मैं वापस जा रहा हूं। कुछ खिलाड़ी मेरी ही राह पर चलना चाहते हैं, हर किसी ने मेरा हाल पूछा, मुझे भरोसा नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया वापस जाने वाला मैं एकमात्र हूं। हर रोज तीन लाख केस आ रहे हैं, ये वो मामले हैं जो रिपोर्ट हो रहे हैं, संभव है इससे ज्यादा मामले भी आ रहे हो। निसंदेह आईपीएल और बीसीसीआई ने काफी अच्छा काम किया है और हमे सुरक्षित रखने का हर संभव प्रयास किया है। लेकिन आपको बुरा लगता है कि जब इतने लोग संक्रमित हैं और आप क्रिकेट खेल रहे हैं।

Story first published: Monday, April 26, 2021, 12:07 [IST]
Other articles published on Apr 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+