ACA चीफ बोले, IPL में खेल रहे खिलाड़ियों के लिए चार्टर्ड प्लेन पर हो रहा है विचार

नई दिल्ली। भारत में कोरोना महामारी के बीच खेले जा रहे आईपीएल टूर्नामेंट में खेल रहे विदेशी खिलाड़ी स्वदेश वापसी को लेकर चिंतित हैं। इस बीच मुंबई इंडियंस की सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मांग की थी कि आईपीएल खत्म होने के बाद चार्टर्ड प्लेन से उन्हें उनके घर पहुंचाया जाए। इस बीच ऑस्ट्रेलिया में खिलाड़ियों की यूनियन के मुखिया ने आश्वासन दिया है कि आईपीएल खत्म होने के बाद खिलाड़ियों को चार्टर्ड प्लेन से वापस लाने पर विचार किया जा रहा है।

चार्टर्ड प्लेन पर हो रहा विचार
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर्स असोसिएशन के चीफ टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आईपीएल के फ्रेंचाइजी के मालिकों से इस बाबत बात करेगी, लेकिन हमे यह समझना होगा कि यह इतना आसान नहीं होने वाला है। फिलहाल हम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से इस बारे में बात कर रहे हैं कि क्या यह सुविध मुहैया कराई जा सकती है या नहीं। हम आईपीएल के फ्रेंचाइजी के मालिकों से भी बात कर रहे हैं जोकि खिलाड़ियों से लगातार संपर्क में हैं। निसंदेह इस बारे में जरूर बात हुई होगी।

आसान नहीं है चार्टर्ड प्लेन
ग्रीनबर्ग ने कहा कि चार्टर्ड फ्लाइट का इंतजाम करना आसान नहीं है। अगर हम बिना किसी बाधा के सोचे कि कैसे खिलाड़ियों को सुरक्षित पहुंचाया जाए तो रास्ता निकल सककता है। खिलाड़ियों और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच इस बारे में बात करने की जरूरत है कि किस तरह से इसका समाधान निकाला जाए। बता दें कि बीसीसीआई ने पहले ही इस बात का भरोसा दिलाया है कि विदेशी खिलाड़ी जबतक सुरक्षित घर नहीं पहुंच जाते हैं आईपीएल खत्म नहीं होगा, टूर्नामेंट खत्म होने के बाद यह हमारी जिम्मेदारी है।

बीसीसआई ने दिया आश्वासन
बीसीसीआई के सीओओ हेमांग अमीन ने कहा कि आप सभी लोग इस बात को लेकर आश्वस्त रहे कि टूर्नामेंट तबतक बीसीसीआई के लिए खत्म नहीं होगा जबतक हर खिलाड़ी सुरक्षित अपने घर नहीं पहुंच जाता। उन्होंने कहा कि किसी भी चार्टर्ड फ्लाइट के लिए ऑस्ट्रेलिया सरकार की इजाजत लेनी होगी और अभी तक इसपर कोई फैसला नहीं लिया गया है। बता दें कि क्रिस लिन ने कहा था कि उम्मीद है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आईपीएल खत्म होने के बाद उन खिलाड़ियों के लिए चार्टर्ड प्लेन भेजेगी जो खिलाड़ी आईपीएल में रुके हैं।

14 ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी आईपीएल में
गौरतलब है कि आईपीएल में ऑस्ट्रेलिया के 14 खिलाड़ी खेल रहे हैं, जिसमे स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा रिकी पोंटिंग, साइमन कैटिच बतौर कोच आईपीएल का हिस्सा हैं। साथ ही ब्रेट ली, मैथ्यू हेडन, लीसा स्थेलकर आईपीएल में कमेंट्री पैनल में हैं। वहीं केन रिचर्डसन, एडम जैंपा पहले ही टूर्नामेंट के बीच टीम से अलग हो चुके हैं।

Story first published: Wednesday, April 28, 2021, 13:02 [IST]
Other articles published on Apr 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+