नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच हुए पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड की धारदार गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाज बेबस नजर आए और इंग्लैंड ने यह मुकाबला 31 रनों से जीतकर अपने 1000वें टेस्ट मुकाबले को यादगार बना दिया है। वहीं भारत की तरफ से अगर बात करें तो कप्तान विराट कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज मैदान पर ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। वहीं कोहली ने पहली पारी में शानदार 149 रनों की तो दूसरे इनिंग में अर्धशतकीय पारी खेली थी। हालांकि जेम्स एंडरसन की गेंद ने उन्हें काफी परेशान किया। वैसे भी एंडरसन और कोहली की मैदान पर जंग अक्सर लोगों की चर्चा का विषय होती है। वहीं इस मुकाबले के बाद जेम्स एंडरसन के साथ एक हादसा हो गया, हालांकि वो इसके बाद बिल्कुल ठीक हैं।
A) @jimmy9 is perfectly fine.
— Stuart Broad (@StuartBroad8) August 5, 2018
B) 😂😂😂😂😂😂😂😂😂 pic.twitter.com/oaf0Px3Wab
हुआ कुछ यूंः दरअसल स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक वीडियो शेयर किया है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। दरअसल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एंडरसन गोल्फ का मजा उठा रहे हैं। वो जैसे ही गोल्फ स्टिक से जैसे ही गेंद मारते हैं, गेंद पेड़ से टकराकर उनको वापस आ लगती है। एंडरसन का ये वीडियो शेयर करते हुए ब्रॉड ने लिखा कि एंडरसन बिल्कुल ठीक हैं। इस ट्वीट पर कई मजेदार कमेंट्स भी आए हैं। गौरतलब हो कि भारत औऱ इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अगस्त से लंदन के लार्ड्स में खेला जाएगा।