ट्रोल हुईं ज्वाला गुट्टा, लोगों ने कहा- मां चीनी हैं इसलिए करती हैं मोदी का विरोध

नई दिल्ली। हमेशा सुर्खियों में रहने वाली भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार अपने एक ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर वे छाई हुई हैं। दरअसल ट्विटर पर एक यूजर ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनके स्टैंड को लेकर एक सवाल किया था। बात इतनी बढ़ गई कि यूजर ने उनकी मां को चीनी कह दिया। इस बात क लेकर वह बहुत नाराज हो गईं। मालूम हो, ज्वाला गुट्टा की मां येलन गुट्टो चीन की हैं, जिनकी शादी तेलगांना के क्रांति गुट्टा से हुई थी।

ज्वाला गुट्टा उस समय एक युजर से भिड़ गईं जब उसने ज्वाला की मां को चाइनीज बोल दिया। दोनों के बीच इसको लेकर तीखी बहस हुई। दरअसल सत्ताधारी पार्टी को लेकर ज्वाला गुट्टा हमेशा कुछ न कुछ बयान देती रहती हैं। ज्वाला मौजूदा मोदी सरकार को लेकर भी हमेशा सवाल जवाब करते रहती हैं। जिसके बाद एक युजर ने ज्वाला से पूछा- क्या ऐसा इसलिए है क्योंकि आपकी माँ चाइनीज हैं तो आप हर बार मोदी का विरोध करेंगी?

जिसके बाद ज्वाला ने जवाब दिया, "जब आप मेरे माता-पिता को बातचीत में शामिल कर लेते हैं..आपको उम्मीद करनीचाहिए कि आप मेरी साइड नहीं देखते! माइंड इट।"

यूजर ने दोबारा ट्वीट कर ज्वाला से पूछा "आपके माता-पिता के लिए सम्मान के साथ मैं किसी पर सवाल नहीं उठा रहा हूं। मेरा इरादा (वास्तव में मैं उत्सुक हूं) पता करने का है कि आखिर में वो क्या है जो शटलर को नरेंद्र मोदी विरोधी बनाता है?"

जिसके बाद नाराज ज्वाला ने जवाब दिया- "सबसे पहले मैंने आपके लिए सभी का सम्मान खो दिया है। तो मुझे नहीं लगता कि आपको मुझसे कोई जवाब मिलेगा। दूसरा, अगर आपके पास कोई सवाल है तो सीधे पूछो!"

Story first published: Sunday, July 30, 2017, 20:18 [IST]
Other articles published on Jul 30, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+