बेटे तैमूर की तस्वीर साझा कर करीना कपूर ने पूछा ये सवाल, दिल्ली की टीम ने दिया जवाब

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन की वजह से पूरी दुनिया थम सी गई थी। हर तरह के स्पोर्ट्स इवेंट पर पाबंदी लग गई थी, लेकिन आईपीएल के शुरू होने के बाद क्रिकेट फैंस में खुशी है। जैसे-जैसे आईपीएल का सीजन आगे बढ़ रहा है इसका रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। फिल्मी सितारों से लेकर आम लोग भी आईपीएल में दिलचस्पी ले रहे हैं। फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर का बेटा तैमूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी क्यूटनेस की वजह से चर्चा में रहता है। आईपीएल सीजन में क्रिकेट का खुमार करीना पर भी देखने को मिल रहा है। करीना ने अपने बेटे की बैट संग तस्वीर को साझा कर पूछा है कि क्या आईपीएल में कोई जगह है, मैं भी खेल सकता हूं। करीना कपूर के इस इंस्टाग्राम पोस्ट का दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जवाब दिया है।

करीना ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है उसमे देखा जा सकता है कि तैमूर हाथ में बैट लिए है और बल्लेबाजी की कोशिश कर रहा है। तस्वीर को साझा करते हुए करीना ने पूछा कि क्या आईपीएल में मेरे लिए कोई जगह है, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कहा गया है कि हम तैमूर को अपनी ओर से दहाड़ते हुए देखना पसंद करेंगे। एक सच्चा नवाब हमेशा राजधानी शहर का होता है। करीना के इस इंस्टा पोस्ट को पांच लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि तीन हजार से अधिक लोगों ने इसपर कमेंट किया है।

करीना की इस पोस्ट पर तमाम सेलेब्रिटीज ने कमेंट किया है। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है की इनकी खून में क्रिकेट है। बहन करिश्मा कपूर ने लिखा ये कितना क्यूट है। बता दें कि करीना कपूर के पति सैफ अली खान के पिता नवाब मंसूर अली खान पटौदी क्रिकेटर थे, लोग उन्हें टाइगर पटौदी के नाम से जानते थे। वह टीम इंडिया के कप्तान भी रह चुके हैं। उन्होंने भारत की ओर से कुल 46 टेस्ट मैच खेले, इस दौरान 6 शतक और 17 अर्धशतक लगाए थे। उनका सर्वोच्च स्कोर 203 रन नाबाद रहा है।

Story first published: Tuesday, October 20, 2020, 12:50 [IST]
Other articles published on Oct 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+