400 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले 8वें भारतीय बने कोहली, सचिन ने खेले हैं सबसे ज्यादा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने विंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के लिए मैदान पर उतरते ही खास उपलब्धि हासिल कर ली है। कोहली का यह 400वां इंटरनेशनल मैच रहा। वह इतने ज्यादा मैच खेलने वाले भारत के आठवें व दुनिया के 33वें बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने अबतक कुल 84 टेस्ट, 75 टी20 व 241 टी20 मैच खेल लिए हैं। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा मैच सचिन तेंदुलकर ने खेले हैं।

सचिन ने 200 टेस्ट, 463 वनडे जबकि 1 टी20 मैच खेलकर कुल 664 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने के मामले में सचिन के बाद 652 मैच के साथ श्रीलंका के महेला जयवर्धने हैं। कुमार संगकारा ने 594, सनथ जयसूर्या ने 586 और रिकी पोंटिंग 560) ने मैच खेले हैं। वहीं भारतीय टीम के लिए महेंद्र सिंह धोनी (538), राहुल द्रविड़ (509), मोहम्मद अजहरुद्दीन (433), सौरव गांगुली (424), अनिल कुंबले (403) और युवराज सिंह (402) भारत के लिए 400 से अधिक इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।

हालांकि कोहली के लिए अपना 400वां मैच कुछ खास नहीं रहा। कोहली पहली ही गेंद पर बिना रन बनाए पवेलियन लाैट गए। कोहली अपने 11 साल के करियर में 13 बार वनडे में जीरो पर आउट हुए हैं। कोहली ने अबतक खेले कुल मैचों में 70 शतक भी जमा दिए हैं, जिसमें 43 शतक वनडे में तो 27 शतक टेस्ट में आए हैं। बता दें कि कोहली वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं। उनके आगे अब सचिन तेंदुलकर ही हैं, जिन्होंने 49 शतक जमाए हैं।

Story first published: Wednesday, December 18, 2019, 17:38 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+