जैकलीन फर्नांडिस को यहां ले जाना चाहता है हैट्रिक मैन कुलदीप यादव, जानिए मजेदार बातें
नई दिल्ली। भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव अपनी रिकॉर्ड हैट्रिक के बाद सभी के दिलों पर छाए हुए हैं। कुलदीप ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच में शानदार हैट्रिक ली थी। कुलदीप की हैट्रिक की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 50 रनों से हरा दिया था। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में इतिहास रचने वाले कुलदीप यादव की पसंदीदा एक्ट्रेस और एक्टर के बारे में शायद ही आप जानते हों? आज हम आपको कुलदीप यादव के बारे में कुछ अनसनी बातें बताने जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ेंः- Preview: बारिश के साये में सीरीज जीतने उतरेगी विराट ब्रिगेड, स्पिनर्स फिर बरपाएंगे कंगारुओं पर कहर

जैकलीन पर फिदा है चाइनामैन
दरअसल कुलदीप यादव बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को बेहद पसंद करते हैं। कुलदीप का क्रश पूर्व मिस यूनीवर्स श्रीलंका से ताल्लुख रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडिस हैं।

जैकलीन के साथ यहां जाना चाहते हैं कुलदीप
कुलदीप यादव ने बताया कि वह अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को वीरान टापू (deserted island) पर ले जाना चाहते हैं।

शाहरुख के साथ काम करना चाहता है चाइनामैन
जैकलीन फर्नांडिस को डेट पर ले जाने के अलावा कुलदीप की इच्छा एक फिल्म में भी काम करने की है। कुलदीप चाहते हैं कि उन्हें शाहरुख के साथ काम करने को मिले।

नेमार के साथ सेल्फी लेना चाहते हैं कुलदीप
जब कुलदीप से पूछा गया कि वे किसके साथ और कहां सेल्फी लेना चाहते हैं? तो उन्होंने कहा कि वह ब्राजील में ही नेमार के साथ सेल्फी लेना चाहते हैं।
देखें कुलदीप यादव का वीडियो, खुद खोले कई राज
धर्मशाला में इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कुलदीप यादव का एक वीडियो सामने आया था। गौरतलब है कि कुलदीप यादव आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हैं। कोलकाता नाइट राईडर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुलदीप का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपनी दिल की फीलींग्स को बयां किया।

ये कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय बने कुलदीप
कुलदीप ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के 33वें ओवर में हैट-ट्रिक लेकर चेतन शर्मा (1987) और कपिल देव (1991) के क्लब में जगह बनाई।

अंडर-19 में भी हैट्रिक ले चुके हैं कुलदीप
कुलदीप ने इससे पहले 2014 में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ भी हैट-ट्रिक ली थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
