आस्ट्रेलिया के खिलाफ कुलदीप यादव के नाम जुड़ गया अनचाहा रिकाॅर्ड, जल्द चाहेंगे भूलना

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत से 5 वनडे मैचों की सीरीज 3-2 से जीती। इस दाैरान विराट सेना में कई खामियां देखने को मिलीं, जहां चाैथे, पांचवें नंबर के लिए कोई खिलाड़ी फिट बैठता नजर नहीं आ रहा तो वहीं गेंदबाजी विभाग भी पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट करने में नाकाम साबित हो रहा है। टीम के अहम स्पिनर कुलदीप यादव भी इस सीरीज में पुछल्ले बल्लेबाजों से पिटते नजर आए। इस सीरीज के दाैरान उन्होंने एक खराब रिकाॅर्ड भी बनाया जो विश्व कप से पहले टीम की चिंता बढ़ा रही है।

कुलदीप आस्ट्रेलिया के खिलाफ विकेट लेने में कामयाब तो हो जाते हैं लेकिनरनों पर अंकुश नहीं लगा पाते। कुलदीप ने 5 मैचों की सीरीज में कुल 50 ओवर फेंके। इस दाैरान उन्होंने 10 विकेट चो चटकाए लेकिन 30.20 की एवरेज से 302 रन भी लुटा दिए। हैरानी वाली बात यह है कि अपनी घूमती गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले कुलदीप एक भी मिडेन विकेट नहीं निकाल सके। इससे पहले उन्होंने इस साल के शुरूआत में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में भी खूब रन लुटाए थे। आस्ट्रेलिया ने अपनी धरती पर कुलदीप की खूब क्लास ली थी। कुलदीप ने उस समय 4 मैचों में 34 ओवर करवाते हुए 30 की एवरेट से 210 रन लुटाए थे। कुल मिलाकर यही सामने आता है कि कंगारू बल्लेबाज कुलदीप की गेंदों को आसानी से पढ़ लेते हैं।


आखिरी मैच में लुटा दिए खूब रन

वहीं जब आस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच हुआ तो उस दाैरान कुलदीप ने खूब रन लुटा दिए। कुलदीप ने फिरोज शाह कोटला मैदान पर इस मैच में 10 ओवर फेंके। इस दौरान उन्होंने महज एक विकेट लेकर 74 रन दे डाले। यह उनका दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। कुलदीप ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर वनडे में 2 विकेट लेकर 75 रन दिए थे, जबकि 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में 3 विकेट लेकर 68 रन दिए थे। लिहाजा सबसे ज्यादा रन देने के मामले में यह उनके करियर का दूसरा मुकाबला रहा।

Story first published: Thursday, March 14, 2019, 14:32 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+