महिला विश्व कप में गलत ट्वीट कर घिरे कुमार विश्वास, जमकर हुई खिंचाई

नई दिल्ली। महिला क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में जिस तरह से भारतीय टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, उसके बाद एक समय भारतीय टीम बहुत ही आसान जीत की हो ओर बढ़ रही थी, उसके बाद लग रहा था कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम इतिहास रच देगी। लेकिन जीत के बेहद करीब आने के बाद जिस तरह से भारतीय टीम लड़खड़ाई उसके बाद टीम का सपना टूट गया।

भारत की हार के बाद तमाम क्रिकेट प्रशंसकों ने टीम का हौसला बढ़ाया और टीम के समर्थन में अपने संदेश सोशल मीडिया पर साझा किए। लेकिन इस बीच आप नेता कुमार विश्वास अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल कुमार विश्वास भारत-इंग्लैंड के बीच चल रहे फाइनल मैच के बीच लगातार ट्वीट कर रहे थे, लेकिन इस दौरान वह गलत ट्वीट कर गए जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए।

इसे भी पढ़ें- पूनम राउत: वो खिलाड़ी जो फाइनल में दीवार की तरह खेली, जानें उसके संघर्ष की कहानी

कुमार विश्वास ने भारतीय टीम की बल्लेबाज पूनम की तारीफ करते हुए ट्वीट किया कि आपने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन जल्दबाजी में कुमार विश्वास ने पूनम की जगह स्मृति लिख दिया। आपको बता दें की भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति केमंधाना फाइनल मैच में शून्य के स्कोर पर क्लीन बोल्ड हो गई थीं। हालांकि उन्होंने अपनी गलती को सुधारते हुए अपना ट्वीट डिलीट कर दिया, और दोबारा ट्वीट करते हुए पूनम को बधाई दी। लेकिन तबतक देर हो चुकी थी और लोगों ने उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट को लेकर कुमार विश्वास की खिंचाई करनी शुरू कर दी।

Story first published: Monday, July 24, 2017, 13:37 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+