oi-Ankur Sharma
कटक। भारत और इंग्लैंड के बीच केले गए दूसरे वनडे मैच में भारत ने इंग्लैंड को 15 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की। भारत ने इंग्लैंड के सामने 381 रन के लक्ष्य रखा, जिसके जबाव में पूरी इंग्लैंड की टीम 366 रन बनाकर आउट हो गई।
पांचवें विकेट के रूप में जेसी बटलर को आर अश्विन ने आउट किया। पहला विकेट एडी हेल्स का गिरा था जोकि 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। इससे पहले युवराज सिंह (150) के करियर के बेस्ट स्कोर और महेन्द्र सिंह धोनी (134) की शानदार शतकीय पारियों की मदद से भारत ने बाराबती स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड के सामने 382 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 381 रन बनाए।
खास बातें..
- धोनी ने 2013 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी बार शतकीय पारी खेली थी।
- धोनी और युवी केबीच यह साझेदारी एकदिवसीय में चौथे विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।
-
- युवराज और धोनी के बीच चौथे विकेट के लिए 256 रन की पार्टनरशिप हुई।
- युवराज सिंह दूसरे वनडे में 150 रन पर आउट हुए।
- कटक वन डे: 6 साल बाद युवराज ने जड़ा शानदार सैकड़ा
- भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। लोकेश राहुल (5), शिखर धवन (11) और कप्तान कोहली (8) 25 रनों के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे।
- लेकिन इसके बाद क्रीज पर आए युवी और धोनी ने कोई गलती नहीं की और शानदार बल्लेबाजी की।
- कटक में धोनी ने ऐसा क्या किया जो सचिन के क्लब में हुए शामिल?
-
- इससे पहले मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहल बॉलिंग करने का फैसला किया।
- भारत ने पुणे में खेले गए तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में जीत हासिल कर इंग्लैंड पर 1-0 से बढ़त ले ली है।
- इंग्लैंड ने अपनी टीम में केवल एक बदलाव किया है।
- टीम में लेग स्पिन गेंदबाज आदिल राशिद के स्थान पर लियाम प्लंकेट को शामिल किया गया है।
- टीम इंडिया में भी एक बदलाव है।
- उमेश यादव के स्थान पर भुवनेश्वर कुमार को जगह मिली है।
भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, महेन्द्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), युवराज सिंह, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रवीन्द्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार।
इंग्लैंड टीम : इयोन मोर्गन (कप्तान), एलेक्स हेल्स, जेसन रॉय, जोए रूट, जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, मोइन अली, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, जैक बॉल और डेविड विले।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Thursday, January 19, 2017, 13:11 [IST]
Other articles published on
Jan 19, 2017