इंग्लैंड के फैसले से नाखुश मार्क बुचर, बोले- BCCI के प्रस्ताव को स्वीकार करना चाहिए था

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्क बूचर ने कहा कि इंग्लैंड को बीसीसीआई का प्रस्ताव स्वीकार कर लेना चाहिए था। टेस्ट सीरीज के शेड्यूल में बदलाव करके आईपीएल के आयोजन के लिए मदद करनी चाहिए थी और बदले में 100 में विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी खेलते। बता दें कि बीसीसीआई ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से अपील की थी कि वह टेस्ट सीरीज के शेड्यूल में बदलाव करे जिससे कि इंग्लैंड के खिलाड़ी आईपीएल में खेल सके और आईपीएल के बचे हुए मैच कराए जा सके, लेकिन इंग्लैंड के कोच एश्ले जाइल्स ने दो टूक कह दिया है कि शेड्यूल में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और ना ही इंग्लैंड के खिलाड़ी आईपीएल खेलेंगे।

मार्क बुचर ने कहा कि यह अच्छा प्रस्ताव था, इससे 100 में भारतीय खिलाड़ी भी खेलते नजर आते और आईपीएल के बाकी के मैचों का भी आयोजन हो जाता। बता दें कि बीसीसीआई ने इंग्लैंड से अपील की थी कि पांच टेस्ट मैचों के शेड्यूल में बदलाव किया जाए जिससे कि आईपीएल के बचे हुए 31 मैच कराए जा सके। लेकिन इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसको लेकर सकारात्मक जवाब नहीं दिया। बुचर ने कहा कि इंग्लैंड ने बड़ा मौका गंवा दिया है।

बता दें कि 100 का पहला सीजन जोकि 100 गेंदों का होगा, जिसमे 8 टीमें होंगी और ये टीमें पुरुष और महिला दोनों की होगी, हालांकि यह टूर्नामेंट पिछले साल शुरू होना था लेकिन महामारी के चलते इसमे देरी हुई है। मार्क बुचर ने कहा कि इंग्लैंड के पास यह मौका था कि उन्हें भारत के बड़े खिलाड़ी 100 में खिलाने को मिलते। साथ ही आईपीएल का आयोजन भी हो जाता, निसंदेह अगर आईपीएल नहीं होता है तो बीसीसीआई को बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा।

गौर करने वाली बात है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 4 मई को आईपीएल को सस्पेंड कर दिया गया है। केकेआर के वरुण चक्रवर्ती, संदीप वॉरियर, सनराइजर्स हैदराबाद के रिद्धिमान साहा, दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा, चेन्नई सुपर किंग्स के कोच लक्ष्मीपति बालाजी, माइकल हसी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद बीसीसीआई और आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड करने का फैसला लिया था।

Story first published: Friday, May 28, 2021, 6:58 [IST]
Other articles published on May 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+