माइकल होल्डिंग ने बताया किस फाॅर्मेट में ICC को होती है सबसे ज्यादा कमाई

नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) कभी भी वनडे फाॅर्मेट के साथ छेड़छाड़ नहीं करेगी क्योंकि 50-50 ओवर के मैच में उन्हें सबसे ज्यादा कमाई होती है। होल्डिंग ने निखिल नाज से इंस्टग्राम पर बातचीत के दौरान कहा, ''मुझे नहीं लगता कि आईसीसी कभी 50 ओवरों के क्रिकेट को हटाना चाहेगी, क्योंकि जहां तक टीवी अधिकारों का सवाल है तो इससे उसकी सबसे अधिक कमाई होती है। इससे उसकी कमाई में भारी गिरावट आएगी। ''

5-5 ओवर का मैच देखने को तैयार हैं फैंस

5-5 ओवर का मैच देखने को तैयार हैं फैंस

होल्डिंग टी20 के प्रशंसकों में शामिल नहीं हैं और उन्होंने कहा कि अब खेल को और छोटा बनाने से रोकना चाहिए। होल्डिंग ने कहा, "फैंस टी20 में तेज बैटिंग देखना पसंद करते हैं। जब 10-10 ओवरों का मैच होगा तो आप पाएंगे कि लोगों का टी20 में मन नहीं लग रहा है। और मुझे यह भी लगता है कि किसी मोड़ पर लोगों को पांच-पांच ओवरों का खेल भी पसंद आने लगेगा।'' होल्डिंग ने कहा, ''कुछ लोग इनकी तरफ आकर्षित हो जाएंगे, लेकिन मेरा मानना है कि आपको हमेशा इस तरह के लोगों का ही ध्यान नहीं रखना चाहिए। आप खेल को हरदम छोटे से छोटा नहीं कर सकते। हम इस दिशा में आगे नहीं बढ़ सकते, क्योंकि तब आपके पास कुछ नहीं बचेगा।''

लार पर प्रतिबंध गंभीर समस्या नहीं

लार पर प्रतिबंध गंभीर समस्या नहीं

इसके अलावा होल्डिंग ने लार पर लगे प्रतिबंध पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि लार पर प्रतिबंध गंभीर समस्या है। समस्या है कि इस प्रतिबंध के बाद क्रिकेटरों को इससे सामंजस्य बिठाने में थोड़ा समय लगेगा। यह स्वाभाविक है कि जब आप मैदान पर होते हैं और आपको गेंद चमकानी होती है तो आप उस पर लार लगाते हो।''

ऐसे हासिल कर सकते हैं नमी

ऐसे हासिल कर सकते हैं नमी

होल्डिंग का मानना है कि पसीना भी गेंद को चमकाने में लार की तरह प्रभावशाली हो सकता है। उन्होंने कहा, ''आपको गेंद पर नमी ही तो लानी है और आप पसीने से भी उसे हासिल कर सकते हो। आपको लार का उपयोग करने की जरूरत नहीं है। आपके हाथ या माथे का पसीना भी लार की तरह ही काम कर सकता है और मैंने किसी से यह नहीं सुना है कि पसीने से कोविड-19 फैल सकता है।''

Story first published: Monday, June 8, 2020, 14:29 [IST]
Other articles published on Jun 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+