मिशेल जॉनसन ने 7 विकेट झटककर दिए माइनस 35 रन, बनाया अनोखा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। क्रिकेट के इतिहास में नए रिकॉर्ड बनना-बिगड़ना ही इस खेल की पहचान भी है और खासियत भी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज रहे मिशेल जॉनसन ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना डाला है जिसे सुनकर आप खुदपर यकीन नहीं कर सकेंगे। दरअसल इस गेंदबाज ने सबको हैरान करते हुए एक पारी में 7 विकेट दिए वो भी -35 (माइनस 35) रन देकर! जी हां आपको हैरानी जरूर हो रही होगी लेकिन ये सच है कि जॉनसन ने 7 विकेट भी चटकाए और -35 रन ही दिए।

हुआ कुछ यूंः दरअसल मिशेल जॉनसन ने ये कारनामा पिछले महीने खेले गए एक 'इंडोर क्रिकेट मैच' के दौरान किया। उन्होंने इस मैच में 2 ओवर डाले, जिसमें उन्होंने 7 बल्लेबाजों का आउट किया और -35 रन लुटाए। गौरतलब है कि 36 साल के जॉनसन ने 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हम आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में माइनस में रन जाने का कोई नियम नहीं है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले इंडोर क्रिकेट के नियम कुछ अलग हैं। यहां हर मैच 16 ओवर का होता है और एक टीम में आठ खिलाड़ी होते हैं। सभी को गेंदबाजी करनी होती है, जिससे हर प्लेयर के हक में दो ओवर आते हैं। जब भी कोई खिलाड़ी आउट होता है तो उसकी टीम विकेट तो खो ही देती है, साथ में उसे पांच रन भी गंवाने पड़ते हैं।
इस हिसाब से देखें तो मिशेल जॉनसन ने 7 विकेट लिए और एक भी रन नहीं दिया। लेकिन विकेट गिरने के कारण दूसरी टीम के 35 रन कम हो गए, जो अपने-आप मिशेल जॉनसन की टीम के हिस्से चले गए। cricket.com.au ने आज इस खबर को ट्विटर पर शेयर किया। मिशेल जॉनसन ने इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मैं बस मजे के लिए ये क्रिकेट खेल रहा था, मैंने स्पिन बॉलिंग करवाई और बेहद खराब बल्लेबाज हूं।' आपको बता दें कि इस मैच में उन्होंने 12 रन बनाए और 35 रन टीम को दिलाकर उनका कुल योगदान 47 रनों का रहा।

Story first published: Tuesday, August 7, 2018, 15:08 [IST]
Other articles published on Aug 7, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+