|
एक क्रिकेटर नहीं बल्कि एक डांसर बनना चाहती थी
आपको बता दें कि बचपन में मिताली एक क्रिकेटर नहीं बल्कि एक डांसर बनना चाहती थी। पिछले 12 साल से टीम इंडिया की कमान संभालने वाली मिताली का जन्म एक तमिल परिवार में हुआ था, उनका रूझान बचपन से ही डांस की ओर था और इसी वजह से उन्होंने बचपन में ही क्लासिकल डांस सीखना शुरू कर दिया।

10 साल की उम्र तक भरतनाट्यम सीखा
उन्होंने 10 साल की उम्र तक भरतनाट्यम सीखा है और इसी में करियर बनाने की सोच रही थीं लेकिन वक्त ने ऐसा पलटा खाया कि आज मिताली ने देश में क्रिकेट की परिभाषा ही बदल दी है।

नाबाद 114 रन
मिताली ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 1999 में पहली बार भाग लिया। यह मैच मिल्टन कीनेस, आयरलैंड में हुआ था जिसमें मिताली ने नाबाद 114 रन बनाए थे और आज मिताली के नाम पर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान है।

मिताली का चयन मात्र 17 साल की उम्र में
स्कूल में लड़कों संग क्रिकेट खेलने वाली मिताली का चयन मात्र 17 साल की उम्र में टीम इंडिया में हुआ था। मिताली पहली महिला क्रिकेटर हैं, जिन्हें विजडन इंडिया क्रिकेटर अवॉर्ड मिला है। उन्हें 21 साल की उम्र में भारतीय टीम की कमान सौंप दी गई थी।

महिला क्रिकेट में सबसे बड़े हाईएस्ट स्कोर
मिताली के नाम अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सबसे बड़े हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड है, उन्होंने साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ 214 रन की पारी खेली थी। मिताली को खेल में अच्छे प्रदर्शन के लिए भारत सरकार द्वारा अर्जुन अवॉर्ड मिल चुका है।


Click it and Unblock the Notifications