मुंबई में IPL खिलाड़ियों पर हो सकता है आतंकी हमला, अलर्ट जारी

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 खेल रहे खिलाड़ियों पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। सूत्रों के अनुसार मुंबई में आतंकी खिलाड़ियों पर होटल, पार्किंग या सड़क पर हमला कर सकते हैं। खबर सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं पुलिस की बंदोबस्त शाखा को अलर्ट रहने और खिलाड़ियों की सुरक्षा और बढ़ाने का निर्देश जारी किया गया है।

खुफिया सूत्रों ने एटीएस द्वारा पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों की पूछताछ से मिली जानकारी को आधार बनाया है। दरअसल, आतंकियों ने पूछताछ में बताया था कि उन्होंने होटेल ट्राइडेंट से वानखेडे स्टेडियम तक की रेकी की थी। इस जानकारी के बाद मुंबई पुलिस ने खिलाड़ियों पर आतंकी हमले के खतरे के मद्देनजर, उनकी बस के साथ एस्कॉर्ट के लिए माक्समैन कॉम्बैट वाहन का इस्तेमाल करने को कहा गया है। साथ में खिलाड़ियों को बिना सुरक्षा से बाहर घूमने के लिए भी मना किया गया।

गाैरतलब है कि हाल ही में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हमले का शिकार होने से बाल-बाल बचे थे। न्यूजीलैंड दाैरे पर निकली इस टीम पर तब हमला हुआ था जब वह क्राइस्टचर्च की एक मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए निकले थे कि अचानक एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग कर कई लोगों को माैत नींद सुला दी थी। वो तो शुक्र था कि बांग्लादेशी खिलाड़ी मस्जिद में दाखिल होने के लिए 5 महज 5 मिनट लेट हो गए थे। इसका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें दिख रहा था कि खिलाड़ी अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे हैं। बाद में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी तमीम इकबाल ने ट्वीट कर कहा कि गोलीबारी में पूरी टीम बाल-बाल बच गई। बेहद डरावना अनुभव था। घटना के बाद बांग्लादेश के विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम भी सदमे में थे।

Read more about: ipl ipl 2019 terror attack mumbai
Story first published: Friday, April 12, 2019, 15:52 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+