oi-Ankur Sharma
मुंबई। टीम इंडिया ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन काफी उम्दा प्रदर्शन किया जिसके चलते मेहमान टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है।
- इंग्लैंड की टीम ने दूसरी इनिंग में 6 विकेट खोकर 182 रन बना लिए हैं। वो भारत की पहली पारी के स्कोर से अब भी 49 रन पीछे है।
- टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 631 रन बनाए थे।
- उसे पहली पारी के आधार पर 231 रनों की बढ़त मिली थी।
- दिन का खेल खत्म होने तक जॉनी बेयर्सट्रो 50 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
- जैक बॉल (2) का विकेट गिरने के साथ ही दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा की गई।
- इंग्लैंड की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज कप्तान एलिस्टर कुक (18), कीटन केंट जेनिंग्स (0), जोए रूट (77), मोईन अली (0), बेन स्टोक्स (18) और बॉल रहे।
- भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जड़ेजा ने दो-दो विकेट लिए जबकि भुवनेश्वर कुमार और जयंत यादव को एक-एक विकेट मिला।
जयंत यादव ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया
- भारत ने पहली इनिंग में उसे इंग्लैंड पर 231 रन की लीड मिली थी।
- भारत की ओर से विराट कोहली (235 रन), मुरली विजय (136) और जयंत यादव (104) ने शानदाार शतक ठोंका।
- मैच के चौथे दिन विराट ने डबल सेन्चुरी लगाई। वे 340 बॉल पर 235 रन बनाकर आउट हुए।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Sunday, December 11, 2016, 9:39 [IST]
Other articles published on
Dec 11, 2016