नई दिल्ली। प्रेम की कोई सीमा नहीं होती और प्रेम करने वाला जिस चीज के करीब हो उससे थकता नहीं है। न्यूजीलैंड के एक क्रिकेटर की कहनी भी ऐसी ही है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ऐसा की उम्र के छठे दशक तक क्रिकेट खेलता आया। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज इवन चैटफील्ड ने उम्र के उस पड़ाव पर क्रिकेट को अलविदा कहा है जहां से लोग जिंदगी खत्म होने की बात करते हैं। 68 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले चैटफील्ड को 'नईना एक्सप्रैस' के नाम से जाना जाता है।
चैटफील्ड ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उम्र की सीमाओं को धता बताते हुए चैटफील्ड का कहना है कि यह बहुत अजीब और बेवकूफाना लग सकता है, लेकिन मेरे अपने कुछ मानक हैं। 68 साल की उम्र में भी मैं क्रिकेट खेलते हुए उन मानकों पर खरा उतरता हूं। मेरा ख्याल है कि अब मुझे संन्यास ले लेना चाहिए।
चैटफील्ड ने 1975 में न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने देश के लिए 43 टेस्ट और 114 वनडे मैच खेले हैं। वह सर रिचर्ड हेडली के साथ भी न्यूजीलैंड के लिए खेले।चैटफील्ड ने साल 1989 में न्यूजीलैंड के लिए अपना अंतिम मैच खेला। चैटफील्ड उम्र के छठे दशक में वह अपने क्लब के लिए खेल रहे थे। उन्होंने 1968 तक इस क्लब की अगुवाई की। चैटफील्ड ने शनिवार को वेलिंगटन में अपने स्थानीय क्लब नैने ओल्ड बॉयज के लिए आखिरी मैच खेलते हुए संन्यास ले लिया