PICS: गेल जैसे और भी हैं क्रिकेटर जो लिव इन रिलेशन के दौरान बने बाप

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। बड़े-बड़े गेदबाजों का ''रेल'' बना देने वाले आरसीबी आईपीएल टीम के विस्फोटक कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस ग्रेल पापा बन गए हैं। गेल की लिव इन पार्टनर नताशा बेररिज ने एक बेटी को जन्म दिया है।

गेल के अलावा भी कई ऐसे बड़े सितारे हैं जो लिव इन के दौरान पिता बन चुके हैं। हालांकि कुछ ने पिता बनने के बाद शादी कर ली लेकिन कुछ इसी रिश्ते से जुड़े रहे। तो आईए तस्वीरों के माध्यम से ऐसे सितारों के बारे में जानते हैं:

डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से आईपीएल में खेलने वाले धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी गेल की तरह लिव-इन के दौरान पिता बन गए थे। उनका अफेयर मॉडल और आइरनवुमन कैंडिस एन फॉल्जन के साथ रहा।

पिता बनने के बाद डेविड ने की शादी

पिता बनने के बाद डेविड ने की शादी

वॉर्नर और कैंडिस 2008 में करीब आए और लंबे समय तक लिव-इन में रहे। इस दौरान सितंबर 2014 में दोनों की पहली संतान बेटी हुई। उसके बाद अप्रैल 2015 में वॉर्नर और कैंडिस ने शादी कर लिया। 2016 जनवरी में वॉपर को एक ओर बेटी हुई।

 सर विवियन रिचर्ड्स

सर विवियन रिचर्ड्स

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स 1980 में भारत दौरे पर आए। उस वक्त उनकी मुलाकात उस जमाने की मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता से हुई। दोनों के बीच लंबे समय तक अफेयर चला और वो इस दौरान लिव इन में भी रहे। 1989 में नीना ने एक बच्ची को जन्म दिया जिसका नाम मसाबा है।

 विवियन रिचर्ड्स ने नहीं की नीना से शादी

विवियन रिचर्ड्स ने नहीं की नीना से शादी

विवियन रिचर्ड्स ने नीना गुप्ता से शादी नहीं की। क्योंकि रिचर्ड्स की शादी मिरियम से हो चुकी थी और दो बच्चे हैं। हालांकि रिचर्ड्स नीना से हुई अपनी बेटी मसाबा को सपोर्ट करते रहे हैं।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान

बात अगर अफेयर की हो तो पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान का नाम कैसे छूट सकता है। इमरान का संबंध सीता व्हाइट से था। सीता और इमरान के संबंध 1987-88 में पनपे। इसके बाद 1991 में दोनों फिर करीब आए और सीता ने जून, 1992 में बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम ताइरियन है।

पहले तो इमरान ने माना ही नहीं कि उनकी बेटी है

पहले तो इमरान ने माना ही नहीं कि उनकी बेटी है

इमरान ने पहले इसे अपनी बच्ची मानने से इंकार कर दिया था, फिर 1997 में पितृत्व टेस्ट में उनके इस बच्ची का पिता होने की पुष्टि हुई थी। आगे चलकर सीता की अचानक मौत हो गई, जिसके बाद इमरान ने उसे अपना लिया।

लिएंडर पेस और रिया पिल्लई

लिएंडर पेस और रिया पिल्लई

लिएंडर पेस का नाम भी समय-समय पर कई मॉडल और अभिनेत्रियों से जुड़ा। लेकिन पेस सबसे ज्यादा रिया पिल्लई के साथ चर्चा में रहे। पेस और रिया लिव-इन में भी रहे और दोनों की एक बेटी भी है। दोनों की शादी की भी खबर रही और 2014 में इनके अलग होने की खबरें भी मीडिया में छाई रहीं।

Story first published: Thursday, April 21, 2016, 7:00 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+