द्रविड़, सचिन के क्लब में शामिल हुए यूनुस खान, वो कर दिखाया जो कोई पाकिस्तानी ना कर सका

By Rizwan

नई दिल्ली। पाकिस्तान से बल्लेबाज यूनुस खान टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं। पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज यूनुस खान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की। मैच से पहले यह उपलब्धि हासिल करने को उन्हें 23 रन की जरूरत थी, खान ने 58 रन का पारी खेली।

पाक के पहले दस हजारी

पाक के पहले दस हजारी

पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में दस हजार रन का आंकड़ा छूने वाले यूनुस खान पहले खिलाड़ी हैं। उनके बाद पाक के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन जावेद मियादाद (8832) ने बनाए हैं। यूनुस ने 2015 में इग्लैंड के खिलाफ अबु धाबी टेस्ट में पाकिस्तान की तरफ से जावेद मिंयादाद का सर्वाधिक 8832 टेस्ट रनों का रिकार्ड तोड़ा था।

दुनिया के 13वें खिलाड़ी

दुनिया के 13वें खिलाड़ी

युनूस 13वें खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादार रन भारत के सचिन तेंदुलकर (15,921) के नाम हैं। उनके बाद रिकी पोंटिंग (13,378), जैक कैलिस (13,289), राहुल द्रविड़ (13,288), कुमार संगकारा (12,400), ब्रायन लारा (11,953), शिवनारायण चंद्रपाल (11,867), महेला जयवर्धने (11,814), एलन बॉर्डर (11,174), एलेस्टर कुक (11,057), स्टीव वॉ (10,927) और सुनील गावस्कर (10,122) हैं।

सबसे तेज 10 हजारी बनने के मामले में छठे नंबर पर

सबसे तेज 10 हजारी बनने के मामले में छठे नंबर पर

यूनुस ने अब तक 116 टेस्ट मैचों की 208 पारियों में 53.09 के औसत से 10,035 रन बना लिए हैं। सबसे तेजी से 10 हजार रन बनाने के मामले में युनूस खान छठें नंबर पर हैं। उनसे तेज 10 हजार टेस्ट रन ब्रायन लारा (111 मैच, 195 पारी), सचिन तेंदुलकर (122 मैच, 195 पारी), कुमार संगकारा (115 मैच, 195 पारी), रिकी पोंटिंग (118 मैच, 196 पारी) और राहुल द्रविड़ (120 मैच, 206 पारी) ने बनाए हैं।

11 देशों के खिलाफ शतक का रिकॉर्ड यूनुस के नाम

11 देशों के खिलाफ शतक का रिकॉर्ड यूनुस के नाम

युनूस ने 34 टेस्ट शतक और 33 अर्धशतक बनाए हैं। यूनुस का टेस्ट मैचों में बेस्ट स्कोर 313 रन है। यूनुस खान 11 देशों के खिलाफ शतक बनाने वाले में टेस्ट इतिहास के इकलौते खिलाड़ी हैं। वहीं सर्वाधिक शतकों के मामले में वो 34 शतक के साथ सुनील गावस्कर, माहेला जयवर्धने और ब्रायन लारा के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं। सर्वाधिक शतक सचिन तेंदुलकर के नाम पर हैं।

Story first published: Monday, April 24, 2017, 15:21 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+