वो गेंदबाज जिसकी स्पीड के सामने शोएब अख्तर लगते थे मीडियम पेसर
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों की बात करें तो पाकिस्तान के शोएब अख्तर का नाम जरूर आता है जो कि फैन्स के बीच रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर थे। शोएब अख्तर ने अपने करियर के दौरान दुनिया भर के बल्लेबाजों को अपनी स्पीड से परेशान किया था। क्रिकेट के सबसे तेज गेंदबाजों की बात करें तो ब्रेट ली, शॉन टेट, शेन बॉन्ड आदि का नाम लिया जाता है लेकिन क्या आपको पता है एक गेंदबाज ऐसा भी था जिसकी स्पीड के सामने खुद शोएब अख्तर भी एक मध्यम गति के गेंदबाज लगते थे। यह बात किसी और ने नहीं बल्कि खुद शोएब अख्तर ने कही थी जिसके लिये उनका मानना था कि उनकी गेंदबाजी के सामने वह मीडियम फास्ट बोलर जैसा महसूस करते थे।
और पढ़ें: प्रियम गर्ग ने बताया धोनी और कोहली में कौन है पसंद, सचिन को मानते हैं आदर्श
उल्लेखनीय है कि यह कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के लिये 1996-97 में डेब्यू करने वाले मोहम्मद जाहिद, जिन्होंने अपने पहले ही मैच में 11 विकेट लेकर तहलका मचा दिया था लेकिन चोट के चलते वह वापसी नहीं कर सके थे।
और पढ़ें: टेस्ट में वेस्टइंडीज को बेस्ट बनाना चाहते हैं जेसन होल्डर, कहा- एक प्रारूप तक सीमित नहीं रहना चाहते

रिहैब नहीं मिलने के चलते वापसी नहीं हो सकी
अपने करियर में महज 5 टेस्ट मैच और 11 वनडे खेल पाने वाले मोहम्मद जाहिद के बारे में बात करते हुए शोएब अख्तर ने कहा था कि अगर वो खेलते रहते तो कम से कम 500 विकेट लेने का काम करते । जाहिद ने 5 टेस्ट और 11 वनडे मैच खेलकर 25 विकेट अपने नाम किये थे।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए मोहम्मद जाहिद ने कहा था,' जब मैं चोट से उबरकर वापस आया तो उन्होंने मुझे वापसी का मौका नहीं दिया। जब पहली बार कमर में चोट लगी तो 6 महीने लग गये वापसी करने में, हालांकि जब घुटने में चोट लगी तो 2 साल तक क्रिकेट से दूर रहा और घर पर ही बैठना पड़ा। इस दौरान रिहैब नहीं मिला, जिसके चलते मैं वापसी नहीं कर सका।'

अख्तर से तेज गेंदबाजी करते हैं मोहम्मद जाहिद
उल्लेखनीय है कि शोएब अख्तर और मोहम्मद जाहिद ने साथ में ही करियर की शुरुआत की थी लेकिन अख्तर का करियर उड़ान भर गया जबकि मोहम्मद जाहिद वापसी नहीं कर सके।
एक इंटरव्यू के दौरान शोएब अख्तर ने कहा,' मुझे लगता था कि जाहिद मुझसे तेज गेंदबाजी करता था। एक बार हमे साथ में एक चैरिटी मैच खेल रहे थे और मैं आपको बता सकता हूं कि जाहिद के सामने मैं मीडियम-फास्ट बोलर लग रहा था।'

ब्रायन लारा ने भी की थी तारीफ
आपको बता दें कि मोहम्मद जाहिद ने साल 1996 में न्यूजीलैंड के खिलाफ रावलपिंडी में डेब्यू किया था और पाकिस्तानी क्रिकेट के इतिहास में वह इकलौते ऐसे गेंदबाज थे जिसने 10 से ज्यादा विकेट अपने डेब्यू के दौरान की थी। जाहिद के बारे में बात करते हुए वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने कहा था कि उन्होंने अपनी जिंदगी में उससे तेज गेंदबाज कभी नहीं देखा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
