विराट कोहली के शरीर पर हैं 8 टैटू और क्या है उनके गुदवाने की कहानी

नई दिल्ली। भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली खेल के मैदान से लेकर फैशन की दुनिया तक अपनी अलग छाप छोड़ चुके हैं। विराट कोहली मैदान पर हमेशा खेल को लेकर काफी संजीदा रहते हैं।2008 में भारत के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले कोहली ने 10 साल के करियर में जमीन से आसमान तक का सफर तय किया है। उनके एकाग्रता और दबाव में खेलने की क्षमता की दुनिया कायल है। कई बार क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी भी विराट के एकाग्रता की काफी तारीफ कर चुके हैं। अगर आपने ध्यान दिया हो तो विराट के शरीर पर काफी सारे टैटू बने हुए हैं। आपको शायद ही पता हो कि हर टैटू का कुछ ना कुछ मतलब है। आपको नहीं पता हम बता रहे हैं विराट के शरीर पर बने ये टैटू क्या कहते हैं।

पिता के नाम का टैटू:

पिता के नाम का टैटू:

विराट कोहली के पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। विराट कोहली ने हाल में भावुक होते हुए यह भी कहा था कि वह अपने पिता को बहुत मिस करते हैं।कोहली रणजी मैच खेलते थे उस समय उनके पिता का देहांत हुआ था। कोहली के पास आज सबकुछ है लेकिन उनके पिता इस दुनिया में विराट की शोहरत और दौलत देखने के लिए नहीं हैं। कोहली को अपने पिता की याद हमेशा सताती है। कोहली ने अपने बाजू के पिछले हिस्से में ऊपर की ओर पिता प्रेम के नाम का टैटू हिंदी में बनवाया है।

दूसरे हाथ पर मां का नाम:

दूसरे हाथ पर मां का नाम:

कोहली के पिता के देहांत के बाद उनकी मां उनके सबसे ज्यादा करीब रहीं हैं। कोहली अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं उन्होंने अपने एक हाथ पर अपनी मां सरोज के नाम का टैटू गुदवाया है।

 मोनेस्ट्री का टैटू:

मोनेस्ट्री का टैटू:

विराट मैदान पर भले ही काफी आक्रामक हो लेकिन वह शांति के काफी करीब रहना चाहते हैं। कोहली ने बाएं बाजू पर शांति और शक्ति का प्रतीक मोनेस्ट्री (मठ) का टैटू बनवाया है।

शिव भक्त विराट:

शिव भक्त विराट:

विराट कोहली भगवान शिव में काफी विश्वास करते हैं। उनके बाएं बाजू के टैटू में कैलाश पर्वत पर ध्यान में लीन भगवान शिव का चित्र है। इस टैटू से पता चलता है कि विराट कोहली भगवान शिव को कितना पसंद करते हैं।

जॉडिएक साइन स्कॉर्पियो का टैटू:

जॉडिएक साइन स्कॉर्पियो का टैटू:

विराट ने दाएं बाजू पर जॉडिएक साइन स्कॉर्पियो (वृश्चिक) का टैटू बनावाय है। विराट नवंबर में पैदा हुए हैं, जो मान्यताओं के अनुसार वृश्चिक राशि का महीना होता है। विराट के इस टैटू का लुक काफी शानदार है।

टेस्ट कैप नंबर:

टेस्ट कैप नंबर:

विराट कोहली ने 2011 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।वह टेस्ट मै खेलने वाले 269वें खिलाड़ी बने थे। जिससे उनकी कैप का नंबर 269 है। विराट ने इस नंबर को इसलिए ही टैटू के तौर पर गुदवाया है।

175 नंबर का टैटू:

175 नंबर का टैटू:

2008 में कोहली ने वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। वह भारत की ओर से वनडे में पदार्पण करने वाले 175वें खिलाड़ी बने थे। इसलिए उनकी वनडे कैप का नंबर 175 है। उन्होंने इस अंक को भी अपने शरीर पर टैटू के तौर पर गुदवाया है।

कंधे पर गॉड्स आई' का टैटू :

कंधे पर गॉड्स आई' का टैटू :

विराट कोहली ने बाएं हाथ के कंधे पर 'गॉड्स आई' का टैटू है, जो देखने की शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

विराट का गुडलक टैटू:

विराट का गुडलक टैटू:

विराट कोहली ने बाएं बाजू पर जापानी समुराई योद्धा का टैटू बनवाया है। यह जापानी समुराई हाथ में एक तलवार लिए हुए है। विराट इस टैटू को अपना 'गुडलक' मानते हैं।

 ट्राइबल आर्ट :

ट्राइबल आर्ट :

अपनी आक्रामकता के लिए मशहूर विराट कोहली का यह पहला टैटू है।विराट कोहली ने यह पहला ट्राइबल आर्ट टैटू बनवाया था।यह जनजातीय कला आक्रामकता का प्रतिनिधित्व करती है।

Pics: खेल रत्न अवार्ड पाने के बाद विराट कोहली ने कही बड़ी बात, अनुष्का भी रहीं मौजूद

Story first published: Wednesday, September 26, 2018, 15:42 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+