गोपीचंद बोले, रियो के दौरान पीएम के ट्वीट से हमें मिली 'बड़ी प्रेरणा'

हैदराबाद। भारतीय बैडमिंटन टीम के राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके किए गए ट्वीट के लिए धन्यवाद दिया है।

गोपीचंद ने कहा कि पीएम मोदी के ट्वीट से भारतीय खिलाड़ियों को बड़ी प्रेरणा मिली। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय एथलीट्स को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया था।

रियो ओलंपिक के दौरान पीएम मोदी ने किया था ट्वीट

रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली पीवी सिंधु की जीत में उनके कोच पुलेला गोपीचंद का अहम योगदान रहा।

गोपीचंद के दिए जरूरी निर्देश अपनाते हुए सिंधु ने फाइनल का रास्ता अख्तियार किया, हालांकि उन्हें सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा। हालांकि उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया।

रियो में शानदार प्रदर्शन के बाद पीवी सिंधु और पुलेला गोपीचंद भारत लौट आए हैं। हैदराबाद में उनका जोरदार स्वागत किया गया।

पीवी सिंधु और गोपीचंद का जोरदार स्वागत

शानदार स्वागत के बाद अपनी बात रखते हुए गोपीचंद ने कहा कि हमारी जीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट का अहम योगदान रहा। उनके ट्वीट से भारतीय खिलाड़ियों को बड़ी प्रेरणा मिली।

बता दें कि रियो ओलंपिक में भारत ने दो हासिल किए, दोनों पदक महिला एथलीट्स ने जीते। 21 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने सिल्वर और कुश्ती में साक्षी मलिक ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

सिंधु और गोपीचंद के शानदार प्रदर्शन की बदौलत तेलंगाना सरकार ने उनका खास सम्मान किया। तेलंगाना सरकार ने गछीबावली स्टेडियम में ये सम्मान समारोह किया, जिस हजारों की संख्या में समर्थक शामिल हुए।

यहीं पर गोपीचंद ने प्रधानमंत्री मोदी को ट्वीट के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ट्वीट से भारतीय एथलीट्स को अच्छे प्रदर्शन की प्रेरणा मिली। मैं भारत के लिए एक पदक हासिल करने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहता था।

13 अगस्त को प्रधानमंत्री ने किया था ट्वीट

बता दें कि रियो ओलंपिक के एक हफ्ते गुजरने के बाद भी भारत कोई मेडल नहीं मिला था। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय दल को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया।

सिर्फ पैसे नहीं, सिंधु पर हुई ट्वीट्स की भी बारिश

उन्होंने लिखा कि भारत को रियो पहुंचे अपने सभी एथलीटों पर गर्व है, उनकी कड़ी मेहनत उन्हें वहां लेकर गई है। जीत और हार जीवन का हिस्सा है।

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि सभी एथलीट बचे हुए खेल में अपनी क्षमता के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन करें और वो परिणाम को लेकर किसी भी तरह का बोझ अपने मन पर नहीं रखे। पीएम मोदी ने ये ट्वीट 13 अगस्त को किया था।

Story first published: Monday, August 22, 2016, 17:33 [IST]
Other articles published on Aug 22, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+