राहुल द्रविड़ की ख्वाहिश, उनकी बॉयोपिक में ये बॉलीवुड अभिनेता निभाए उनका किरदार

नई दिल्ली। बॉलीवुड में बायोपिक बनाने का चलन जोरों पर है। अभिनेता, राजनेता और खिलाड़ियों की बयोपिक हाल के दिनों में रिलीज हुई। महेंद्र सिंह धोनी,सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन की बायोपिक पर्दे पर आ चुकी है। इस संबंध में स्वभाव से शांत और शर्मीले राहुल द्रविड़ से एक सवाल किया गया कि अगर उनकी बायोपिक बनेगी तो किस एक्टर को उनका किरदार निभाने की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। इस सवाल के जबाव में राहुल द्रविड़ ने अपने विचार जाहिर किए।

आमिर खान निभाएं उनका किरदार

आमिर खान निभाएं उनका किरदार

राहुल द्रविड़ दरअसल एक शो में गए हुए थे जहां उनसे ये सवाल किए गए।जब उनसे पूछा गया कि उनकी बायोपिक में मुख्य भूमिका में किसे होना चाहिए तो उन्होंने मुस्कुराते हुए आमिर खान का नाम लिया।

सचिन हैं बेस्ट

सचिन हैं बेस्ट

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के साक्षात्कार में राहुल द्रविड़ से कई सारे सवाल किए गए।जब राहुल से उनकी बल्लेबाजी को रिप्लेस करने की बात पूछी गई तो उन्होंने सचिन का नाम लिया।

भुवनेश्वर कुमार और कागिसो रबाडा की प्रशंसा

भुवनेश्वर कुमार और कागिसो रबाडा की प्रशंसा

मौजूदा समय में अच्छी गेंदबाजी के सवाल पर राहुल कहते हैं कि अगर वह इस समय खेल रहे होते तो दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा का सामना करना पसंद करते। भारतीय गेंदबाजों में से चुनाव पर उन्होंने भुवनेश्वर कुमार का नाम लिया। उन्होंने कहा कि नई गेंद से भुवनेश्वर कुमार का सामना करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है।

Story first published: Wednesday, July 25, 2018, 14:31 [IST]
Other articles published on Jul 25, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+