RR vs MI Match Preview: राजस्थान को हर हाल में चाहिए मुंबई पर जीत

नई दिल्ली। क्रिकेट फैंस के लिए शनिवार फिर से रोमांच से भरा साबित हो सकता है, क्योंकि इस दिन आईपीएल सीजन-12 के 2 मुकाृबले होंगे। पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा जो सीजन का 36वां मैच होगा। मुंबई इस सीजन में 9 मैंचों में 6 जीत के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। लेकिन दूसरी ओर राजस्थान को प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए हर हाल में जीत चाहिए। राजस्थान अबतक खेली 8 मैचों में सिर्फ 2 ही जीत सकी है। वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

राजस्थान चाहेगा कि अपने होम ग्राउंड में होने जा रहे इस मैच में जीत हासिल की जाए। इस सीजन में पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने आई थी तब राजस्थान ने मुंबई को उसके घर में मात दी थी. मुंबई के पास उस का बदला लेने का मौका है, हालांकि खराब दाैर से गुजर रही राजस्थान के लिए यह आसान नहीं रहने वाला। पिछले मैच में राजस्थान को किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। राजस्थान चाहेगा कि उस समय की गई गलतियों को सुधाकर अब जीत से ना चूका जाए।

दोनों टीमों के बीच 22 मैच खेले गए हैं. जिसमें मुंबई ने 12 तो राजस्थान ने नौ बार जीत हासिल की है। हालांकि सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान का पलड़ा भारी नजर आता है। मुंबई का इस स्टेडियम में राजस्थान से 7 बार सामना हुआ जिसमें 5 में उसे हार नसीब हुई।

दोनों टीमों का स्क्वायड इस प्रकार हैं-
मुंबई इंडियंस- युवराज सिंह, लसिथ मलिंगा, रोहित शर्मा (सी), कीरोन पोलार्ड, आदित्य तारे, मिशेल मैक्लेनघन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सूर्यकुमार यादव, बेन कटिंग, जयंत यादव, क्विंटन डी कॉक, एविन लुईस, बरिंदर शरण, सिद्धेश लाड, जसप्रीत बुमराह जायसवाल, हार्दिक पांड्या, इशान किशन, अनमोलप्रीत सिंह, अलजार्री जोसेफ, क्रुनाल पंड्या, राहुल चाहर, अनुकुल रॉय, मयंक मारकंडे, रसिक शेख

राजस्थान- अजिंक्य रहाणे (c), धवल कुलकर्णी, स्टुअर्ट बिन्नी, स्टीवन स्मिथ, जोस बटलर, वरुण आरोन, जयदेव उनादकट, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, मनन वोहरा, प्रशांत चोपड़ा, एश्टन टर्नर, ईश सोढ़ी, कृष्णप्पा गौतम, राहुल त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी , लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, महिपाल लोमरोर, शुभम रंजन, ओशन थॉमस, जोफ्रा आर्चर, रियान पराग, आर्यमान बिड़ला, सुदेशान मिधुन

Story first published: Friday, April 19, 2019, 19:10 [IST]
Other articles published on Apr 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+