80 वर्ष की उम्र में पूर्व टेस्ट क्रिकेटर राजिंदर पाल का निधन

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से एक मात्र टेस्ट मैच खेलने वाले दिल्ली के पूर्व क्रिकेटर राजिंदर पाल का कल उनके निवास स्थान देहरादून में निधन हो गया। उनके परिवार ने पाल की मृत्यु की पुष्टि कर दी है। पूर्व प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर और राजिंदर पाल के छोटे भाई रविंदर ने बताया की 80 वर्षीय मेरे बड़े भाई राजिंदर का कल देहरादून में उनके निवास स्थान पर देहांत हो गया। गौरतलब हो की राजिंदर पाल के परिवार में पत्नी और दो बेटे और एक बेटी हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ खेला था मुकाबलाः दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहे राजिंदर पाल ने अपने करियर का एक मात्र अंतरराष्ट्रीय टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ(उस समय एमसीसी के नाम से जाना जाता था) 1964 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला था। इस मैच में उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए दोनों पारियों में कुल 13 ओवर की गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 19 रन जबकि दूसरी पारी में केवल तीन रन दिए थे। हालांकि उन्हें इस मैच में कोई सफलता नहीं मिल सकी थी। इस मैच के बाद टीम सेलेक्टरों ने अगले मैच में पाल की जगह तेज गेंदबाज रमाकांत देसाई को मौका दिया था।
कुछ ऐसा गुजरा करियरः हालांकि उन्होंने केवल एक ही टेस्ट मैच खेला लेकिन पाल ने प्रथम श्रेणी के क्रिकेट में 98 मैचों में 337 विकेट चटकाए थे। उन्होंने 23 पारियों पांच या उससे अधिक विकेट लेने में सफलता भी पाई है। एक दशक तक लगभग पाल ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया था और दक्षिण पंजाब और हरियाणा की तरफ से भी उन्होंने मुकाबले खेले हैं। बता दें की सन्यास लेने के बाद पाल जूनियर क्रिकेटरों को प्रशिक्षित कर रहे थे और देहरादून में ही बस गए।

Story first published: Thursday, May 10, 2018, 16:48 [IST]
Other articles published on May 10, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+