विराट की नींद उड़ाने आ रहा है यह बल्लेबाज, जन्मदिन पर तिहरा शतक ठोक रच दिया इतिहास

नई दिल्ली। क्रिकेट में शतक लगाना बड़ी बात मानी जाती है लेकिन अगर कोई बल्लेबाज शतक को दोहरे शतक और दोहरे को तीसरे शतक में बदल दे तो फिर क्या कहना। जी हां, दरअसल
हिमाचल प्रदेश के ओपनिंग बल्लेबाज प्रशांत चोपड़ा ने रणजी ट्रॉफी के पहले दिन पंजाब के खिलाफ 289 गेंदों में 37 चौकों और एक छक्के की मदद से 271 रन की जोरदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया था।

ये प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक दिन में भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 1948 में भाऊसाहेब निंबालकर के बाद किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक दिन में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। निंबालकर ने 1948-49 में महाराष्ट्र के लिए खेली गई अपनी 443 रन की शानदार पारी में एक दिन में 277 रन बनाए थे। यानी पिछले 67 सालों में प्रशांत चोपड़ा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक दिन में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। चोपड़ा ने खेल के दूसरे दिन अपना तिहरा शतक भी पूरा कर लिया। प्रशांत ने 363 गेंदों में 44 चौके व 2 छक्कों की मदद से 338 रन बनाए। चोपड़ा का ये तिहरा शतक इसलिए भी खास है क्योंकि आज उनका जन्मदिन है।

जन्मदिन पर तिहरा शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज
प्रशांत चोपड़ा जन्मदिन पर तिहरा शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले कोलिन कॉड्रे ने 1962 में और रमन लांबा ने 1995 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने जन्मदिन पर तिहरा शतक लगाया है। चोपड़ा ने अपने 25वें जन्मदिन पर तिहरा शतक जड़ा। प्रशांत चोपड़ा हिमाचल राज्य की तरफ तिहरा शतक लगाने वाले इतिहास के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

गौरतलब है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली शतकों के मामले में सबसे तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर प्रशांत इसी तरह से खेलते रहे तो वो दिन दूर नहीं जब उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका मिले। प्रशांत ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के अपने 35 मैचों में 9 शतक जड़े हैं।

Read more about: ranji trophy himachal pradesh
Story first published: Saturday, October 7, 2017, 14:46 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+