INDvsNZ: टीम इंडिया की जीत के हीरो अश्विन ने बनाए ये रिकॉर्ड

By Brajesh Mishra

इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज में जीत के हीरो रहे स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तीसरे और आखिरी टेस्ट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 13 विकेट हासिल किए। अश्विन ने इस मैच में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहली बार एक पारी में सात विकेट झटके।

दूसरी पारी में झटके सात विकेट

दूसरी पारी में झटके सात विकेट

अश्विन ने तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में सात विकेट झटक कर अपने करियर में पहली बार यह कारनामा किया। अश्विन ने 59 रन देकर सात विकेट लिए। बाएं हाथ के स्पिनर ने इस मैच में कुल 140 रन देकर 13 विकेट झटके। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया।

पढ़ें: इंदौर टेस्ट के 5 टर्निंग प्वाइंट, पढ़िए जीत की पूरी कहानी

पहली पारी में किया था ये कारनामा

पहली पारी में किया था ये कारनामा

तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में अश्विन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। अपने 39वें टेस्ट मैच में अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की न्यूजीलैंड के छह बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। अश्विन ने कुल 81 रन देकर न्यूजीलैंड के छह खिलाड़ियों को आउट किया। दिलचस्प बात यह है कि अश्विन ने न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर टीम इंडिया की जीत को पुख्ता कर दिया था।

पढ़ें: इंदौर टेस्ट में भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को 321 रनों से हराया

सातवीं बार बने मैन ऑफ द सीरीज

सातवीं बार बने मैन ऑफ द सीरीज

अश्विन ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी पर खूब नचाया और ताबड़तोड़ विकेट लिए। अश्विन की गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड के विकेट पतझड़ की तरह गिरे। सीरीज में अश्विन ने 27 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्हें सातवीं बार मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया है। यही नहीं, अश्विन ने लगातार चौथी बार मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता।

पढ़ें: इस लड़के को भारी पड़ा साइबर रोमांस, धर्म की वजह से पहुंचा जेल

21वीं बार किया ये करिश्मा

21वीं बार किया ये करिश्मा

अश्विन ने 39 टेस्ट मैचों में 21वीं बार पांच या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। उनसे तेज सिर्फ सिडनी बर्नेस (25) और क्लेरी ग्रिमेट (37) ने ये कारनामा किया है। उनसे पहले हरभजन सिंह इकलौते भारतीय गेंदबाज थे जिन्होंने 59 टेस्ट में 20 बार पांच या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं।

पढ़ें: बेनकाब हुआ जिगोलो रैकेट और विदेशी महिलाओं को मसाज देने के नाम पर चल रहा 'गंदा धंधा'

इकलौते भारतीय गेंदबाज बने अश्विन

इकलौते भारतीय गेंदबाज बने अश्विन

न्यूजीलैंड के खिलाफ यह कारनामा करने वाले अश्विन इकलौते भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनके अलावा अगर किसी स्पिनर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच से ज्यादा बार यह रिकॉर्ड बनाया है उसमें सिर्फ डेरेक अंडरवुड शामिल हैं। उन्होंने छह बार यह कारनामा किया। अश्विन ने चार बार छह से ज्यादा विकेट लिए हैं।

पढ़ें: इश्क में आकर चार स्कूली लड़कियों ने घर में खोद डाली सौतन की कब्र

Story first published: Tuesday, October 11, 2016, 18:25 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+