भारत की हार पर सोशल मीडिया का हाल, पढ़िए मजेदार ट्वीट

By Anujkumar Maurya

फ्लोरिडा। अमेरिका के फ्लोरिडा में सेंट्रल बोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में हुए इस मैच में वेस्टइंडीज ने 245 रनों का विशाल स्कोर बना दिया, लेकिन अपनी लाख कोशिशों के बावजूद भी भारत आखिरी गेंद तक 244 रन ही बना पाया और महज एक रन से हार गया।

भारत की इस हार पर सोशल मीडिया पर कुछ लोग टीम की बल्लेबाजी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग भारत की हार से काफी दुखी हैं और भारतीय टीम के प्रदर्शन से निराश भी हैं। आइए देखते हैं सोशल मीडिया पर आई कुछ खास प्रतिक्रियाएं।

वीरेन्द्र सहवाग ने इस हार के बाद कई सारे ट्वीट किए, जिनमें उन्होंने राहुल की काफी तारीफ की। वो बोले- अभी मैच बाकी है मेरे दोस्त।

सचिन तेंदुलकर ने भी इस मैच के लिए राहुल और धोनी की तारीफ की।

'राजस्थानी' नाम से बने एक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया है- वो तो शुक्र है आज मैच पाकिस्तान के खिलाफ नहीं था वरना धोनी के घर की खिडकियों का एक कांच भी नहीं बचता।

वहीं दूसरी ओर, कोमल भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और राहुल की तरीफ करते नहीं थक रही हैं।

क्रेजी एजी कहते हैं कि उनके पड़ोसी जीत का जश्न मनाने के लिए बहुत सारी शराब लाए थे, लेकिन अब वह पंकज उदास के म्यूजिक के साथ बैठकर पी रहे हैं।

कैप्टन फीयरलेस नाम के अकाउंट से ट्वीट किया गया है कि 100 रनों से हार जाना इतना बुरा नहीं लगता, जितना इस मैच में हारने पर लग रहा है।

धोनी की जिंदगी पर बन रही फिल्म की बात करते हुए एक ट्वीट किया गया है- इस बीच नीरज पांडेय तकिए में मुंह छुपा के रोते हुए पाए गए हैं। मूवी की तो लग गई। आपको बता दें कि नीरज पांडेय एम. एस. धोनी की जिंदगी पर बन रही फिल्म धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी के निर्देशक हैं।

मनीष कुमार त्रिपाठी कहते हैं कि पीएम मोदी ने एक रन से हारने पर एक टास्कफोर्स का गठन किया है। कैबिनेट इसका रिव्यू करेगी।

डियर जिंदगी नाम के एक अकाउंट से ट्वीट किया गया है- अबे ऐसा मैच खल कर क्या हर्ट अटैक दोगे किसी दिन।

सौरभ त्रिपाठी कहते हैं- सोचा था आज वेस्ट इंडीज को भारत हरा देगा तो ओलंपिक का थोड़ा गम कम हो जाएगा। हुआ उल्टा। चौगुना बढ़ गया।

Story first published: Sunday, August 28, 2016, 0:02 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+