नई दिल्ली।आईपीएल 11 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला मतलब जो टीम जीतती वो सीधा फाइनल में पहुंच जाती ऐसे में मुकाबला रोमांचक तो होना ही था। केकेआर और हैदराबाद की टीमें आमने-सामने थीं। पहले बल्लेबाजी के लिए पहुंची हैदराबाद की टीम की बल्लेबाजी हर मैच की तरह इस मैच में भी आला दर्जे की नहीं रही और बड़े बल्लेबाज कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा सके लेकिन इस मैच के हीरो या यूं कहें की इस पूरी सीरीज के हीरो अफगानिस्तान के राशिद खान ने इस मैच में जो जलवा दिखाया उसे देखकर किंग खान की टीम के पसीने छूट गए। अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी करने पहुंचे राशिद खान नें केवल 10 गेंदों पर 34 रन जड़ दिए और अंतिम ओवर में 24 रन जड़कर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। केकेआर को हैदराबाद ने 174 रनों का लक्ष्य दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की बल्लेबाजी शुरुआत में आला दर्जे की दिखी नरेन और क्रिस लिन शानदार फार्म में दिख रहे थे। हैदराबाद के गेंदबाजों ने इस सीजन गेंदबाजी के कई कारनामे दिखाए हैं तो यह मुकाबला भला कैसे बच सकता था, राशिद खान ने गेंदबाजी से केकेआर की कमर तोड़ दी और मैच के रोचक छड़ में केकेआर के तीन विकेट झटक कर हैदराबाद को गेम में वापस ले आए। फील्डिंग में भी राशिद का जलवा दिखा दो कैच और एक रन आउट कर मानो वन मैन आर्मी की भूमिका में दिखे राशिद खाऩ। राशिद के इस प्रदर्शन का हर कोई कायल दिखा उनके इस प्रदर्शन को लेकर क्रिकेट के दिग्गजों ने भी कुछ इस तरह का बयान दिया।
Always felt @rashidkhan_19 was a good spinner but now I wouldn’t hesitate in saying he is the best spinner in the world in this format. Mind you, he’s got some batting skills as well. Great guy.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 25, 2018
सचिन ने की कुछ इस तरह से तारीफः केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में राशिद खान के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने कहा एक ट्वीट के जरिए कहा की आज के पहले उन्हें लगता था की ये 19 साल का अफगान खिलाड़ी केवल दुनिया का सबसे बेहतरीन लेग स्पिनर ही है लेकिन वो गलत हैं क्योंकि राशिद खान एर बहुत शानदार बल्लेबाज भी हैं। गौरतलब हो की इस मैच में राशिद खान ने संकट के समय में आकर तूफानी बल्लेबाजी की और 10 गेंदो में 34 रन जड़ दिए और सबसे खास बात रही की अंतिम ओवर में टीम के लिए 24 रन भी जोड़े।
As a leg spinner I love seeing all the different types of leg spinners playing in the #IPL but watching @rashidkhan_19 bowl in these big games makes me proud as he loves this stage & pressure it also gets me excited ! 👍
— Shane Warne (@ShaneWarne) May 25, 2018
शेन वॉर्न ने भी की तारीफः दुनिया में अपनी लेग स्पिन के लिए फेमस शेन वॉर्न ने राशिद की तारीफ करते हुए कहा की एक लेग स्पिनर गेंदबाज होने के नाते मुझे अलग-अलग गेंदबाजों को देखना अच्छा लगता है लेकिन जिस तरह से राशिद खान महत्वपूर्ण मैच में प्रदर्शन करते हैं वो बहुत शानदार है। गौरतलब हो की इस सीजन राशिद खान ने धारदार गेंदबाजी के दम पर कई दिग्गज बल्लेबाजों को परेशान कर चुके हैं। इस सीजन विकेट लेने के मामले में राशिद खान, पंजाब के एंड्रयू टाई से केवल 3 विकेट ही पीछे हैं, टाई ने इस सीजन 24 विकेट झटके थे वहीं राशिद के नाम 21 विकेट दर्ज हो चुके हैं। इस सीजन का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग और हैदराबाद के बीच रविवार को खेला जाएगा।