जयसूर्या ने बांग्लादेश के खिलाड़ियों के व्यवहार को बताया थर्ड क्लास

नई दिल्ली। भारत-श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच तीन देशों की निदाहास टूर्नामेंट में जिस तरह से लंका और बांग्लादेश के खिलाड़ियों के बीच मैदान में नोंकझोंक देखने को मिली उसकी हर तरफ आलोचना हो रही है। श्रीलंका के पूर्व धांकड़ बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने भी इस घटना की आलोचना करते हुए बांग्लादेश टीम को थर्ड क्लास बताया था। जयसूर्या ने इस मैच के बाद ड्रेसिंग रूम की एक फोटो साझा की थी, जिसमे काफी तोड़फोड़ की गई थी। इस फोटो को ट्वीट करते हुए जयसूर्या ने लिखा था कि मैच के बाद जश्न के वक्त बांग्लादेश का ड्रेसिंग का दरवाजा तोड़ दिया गया है, यह थर्ड क्लास का व्यवहार है।

लेकिन बाद में जयसूर्या ने अपनेन इस ट्वीट को वापस ले लिया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग उनपर निशाना साध रहे हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच चल रहे मैच के दौरान आखिर ओवर में विवाद हो गया। दरअसल आखिरी ओवर में बांग्लादेश की टीम को 6 गेंद पर 12 रन बनाने थे। इस ओवर में लगातार दो बांउसर गेंद फेंके जाने के बाद यह विवाद शुरू हुआ। दूसरी गेंद को नो बॉल दिए जाने का लेग अंपायर ने मुख्य अंपायर को सिग्नल दिया लेकिन मुख्य अंपायर ने इसे नो बॉल नहीं दिया, जिसके बाद यह विवाद काफी बढ़ गया।

ड्रेसिंग रूम में लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ड्रेसिंग रुम के दरवाजे को बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने तोड़ दिया। हालांकि बांग्लादेश की टीम ने इस नुकसान की भरपाई करने की बात कही है। मैच के बाद शकिब अल हसन ने कहा कि मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता हूं, लेकिन लेग अंपायर ने गेंद को नो बॉल करार दिया था, बाद में दोनों अंपायर ने आपस में बात करने के बाद उसे नो बॉल नहीं दिया। मुझे नहीं लगता है कि यह सही फैसला था।

हालात यहां तक बिगड़ गए कि बांग्लादेश के कप्तान शकीब अल हसन ने अपनी टीम को मैदान से वापस बुलाना शुरू कर दिया। लेकिन कुछ देर बाद सबकुछ बेहतर हुआ और मैच को फिर से शुरू किया गया। इस मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। ओवर की दूसरी आखिरी गेंद पर महमदुल्ला ने छक्का लगाकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया। मैच के बाद आईसीसी ने शकिब अल हसन नऔर नुरूल हसन की 25 फीसदी मैच फीस काट ली और उन्हें एक प्वाइंट डीमेरिट दिया।

Story first published: Sunday, March 18, 2018, 14:44 [IST]
Other articles published on Mar 18, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+