नई दिल्ली। आईपीएल11 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग और हैदराबाद की टीमें आमने-सामने थीं। एक तरफ पूरे सीजन अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरने वाली हैदराबाद की टीम तो दूसरी तरफ थी इस सीजन हर तरफ अपना जलवा बिखेरने वाली माही सेना। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने चेन्नई के सामने 178 रनों का लक्ष्य रखा। चेन्नई की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे शेन वॉटसन और प्लेसिस पर शुरुआत में हैदराबाद के गेंदबाज हावी दिखे लेकिन जिस तरह से बाद में वॉटसन ने हर गेंदबाज की क्लास लगाई वह तारीफ के काबिल हैं। हालांकि राशिद खान और भुवी ने काफी किफायती गेंदबाजी जरूर की लेकिन वो इस मैच में कोई सफलता नहीं दिला सके। वैसे तो इस मैच में वॉटसन ने कई बेहतरीन शॉट खेले लेकिन एक ओवर में जब उन्होंने संदीप शर्मा को 27 रन जड़े तो हर कोई स्टेडियम में हैरान रह गया।
एक ओवर में जड़े 27 रनः लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, पहला ओवर भुवी का मेडन चला गया वहीं वॉटसन भी पहली 10 गेंदों पर खाता भी नहीं खोल सके थे। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो चेन्नई के फैंस के लिए यादगार रहेगा। वाटसन ने 57 गेंदों पर 117 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को 9 गेंद रहते ही मैच जिता दिया। इस ओवर में चेन्नई ने मैच पर उस वक्त पकड़ और शानदार बना ली जब वॉटसन ने 13वें ओवर में संदीप शर्मा के 27 रन जड़ दिए जिसमें वाटसन ने तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के भी जड़े। गौरतलब हो की 8 विकेट से फाइनल मुकाबला जीतकर चेन्नई ने तीसरी बार आईपीएल सीरीज पर कब्जा किया।