इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज से भी बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, इस युवा गेंदबाज को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्वकप से पहले बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे इंग्लैंड दौरे पर भारत ने जीत के साथ अपना सफर शुरू कर दिया है लेकिन भारत के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई है। दरअसल चोटिल होकर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर होने वाले भारतीय तेज गेंदबाज अब एकदिवसीय सीरीज में भी नहीं खेलेंगे। उनकी जगह अब वनडे टीम में शार्दुल ठाकुर को शामिल किया गया है। गौरतलब हो कि इससे पहले टी20 सीरीज के लिए बुमराह के स्थान पर क्रुणाल पांड्या को भारतीय टीम में शामिल किया गया था।

गौरतलब है कि आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह के बाएं अंगूठे में चोट लग गई थी, जिस वजह से वो टीम से बाहर हो गए थे। लीड्स में उनकी सर्जरी हुई है और अब वापस वे भारत लौट आएंगे। सर्जरी सफल रही है और अब इस तेज गेंदबाज की रिकवरी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं शार्दुल ठाकुर अभी इंग्लैंड में भारत ए के साथ जुड़े हुए हैं और इस टीम ने हाल ही में इंग्लैंड लायंस और वेस्टइंडीज ए को पछाड़कर भारतीय टीम ने त्रिकोणीय सीरीज पर कब्जा जमाया है। उन्होंने वहां खेले गए 4 एकदिवसीय मैचों में 8 विकेट प्राप्त किए। अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 8 विकेट से काररी शिकस्त दी थी ऐसे में शुक्रवार को दोनो टीमें फिर से आमने-सामने होंगी, और भारत की निगाह इस मुकाबले को जीतकर टी-20 की सीरीज पर कब्जा करने की होगी।

Story first published: Friday, July 6, 2018, 16:27 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+