शशांक मनोहर को निर्विरोध आईसीसी का चेयरमैन चुना गया

दुबई। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शशांक मनोहर को आईसीसी का निर्विरोध चेयरमैन चुन लिया गया है। शशांक मनोहर को आईसीसी की काउंसिल ने अपनी मंजूरी दे दी है। उनके चयन को किसी भी सदस्य ने चुनौती नहीं दी।

Must Watch: बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर का शादी वाला डांस

शशांक मनोहर ने मंगलवार को बीसीसीआई के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। शशांक मनोहर को दो साल के लिए पूर्ण कालिक चेयरमैन चुना गया है। चेयरमैन बनने के बाद शशांक मनोहर ने कहा कि यह गर्व की बात है और मैं आईसीसी के सभी डायरेक्टर का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने मेरे अंदर भरोस जताया कि मैं इस कार्य को कर सकता हूं।

आईसीसी का चेयरमैन बनने के बाद शशांक मनोहर ने बीसीसीआई का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में और अनुशासन लाने के साथ नये फैंस को क्रिकेट के साथ जोड़ने और लोगों का क्रिकेट के प्रति रूझान बढ़ाने की मैं कोशिश करुंगा।

Story first published: Thursday, May 12, 2016, 13:10 [IST]
Other articles published on May 12, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+