INDVSNZ : नेपियर में धवन का 'धमाका', ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारतीय टीम नेपियर में अपना पहला वनडे मैच खेल रही है। पहले मैच में न्यूजीलैंड में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारतीय बल्लेबाजों के सामने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजों का बल्ला नहीं चला और पूरी टीम 38 ओवर में 157 पर ऑल आउट हो गई ।

ऐसी रही न्यूजीलैंड का पारी:

ऐसी रही न्यूजीलैंड का पारी:

भारत की ओर से मोहम्मद शमी खास लय में नजर आए और उन्होंने दोनों कीवी ओपनरों को बोल्ड करके आउट करने के बाद भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद चहल ने टेलर (24) को आउट करने के बाद लाथम (11) को भी चलता कर कीवी पारी को अस्थिर कर दिया। उसके बाद जाधव ने हेनरी निकल्स (12) और फिर से शमी ने सैंटनर (14) को चलता करके कीवी पारी की कमर तोड़ दी। फिर रही सही कसर कुलदीप यादव ने केन विलियमसन (64 रन, 81 गेंद) को आउट कर पूरी कर दी। न्यूजीलैंड के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय ओपनर जोड़ी जल्दी ही टूट गई।रोहित शर्मा 11 रन बनाकर ब्रेसवेल का शिकार बने। लेकिन शिखर धवन और विराट कोहली की जोड़ी मैदान पर है।

शिखर धवन ने अपना नाम दर्ज किया ये रिकॉर्ड:

शिखर धवन ने अपना नाम दर्ज किया ये रिकॉर्ड:

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने के मामले में शिखर धवन दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। शिखर धवन ने इस कारनामे को 118 पारियों में मुकम्मल किया है। विराट कोहली भारत की ओर से 114 पारियों में सबसे तेजी से 5000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस दौरान शिखर धवन ने वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा की बराबरी कर ली है, उन्होंने भी 118 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था।

लारा के साथ संयुक्त स्थान:

लारा के साथ संयुक्त स्थान:

वहीं, विश्व भर के बल्लेबाजों की बात करें तो इस मामले में साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला का नाम सबसे ऊपर आता है। उन्होंने 101 पारी में आंकड़ा छुआ है। विवियन रिचर्ड और विराट कोहली ने 114 पारी में जबकि ब्रायन लारा और शिखर धवन ने 118 पारियों में यह आंकड़ा छुआ है। उनके बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी केन विलियम्सन ने 119 पारियों में 5000 रन तक पहुंचे हैं।

9 मैच बाद अर्धशतक:

9 मैच बाद अर्धशतक:

टीम इंडिया में हाल के दिनों में शिखर धवन के फॉर्म को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के बाद पिछले 9 ODI में टीम इंडिया के गब्बर कोई भी पचासा नहीं जड़ पाए थे। वर्ल्ड कप 2019 से ठीक पहले टीम इंडिया के लिए महज 10 ODI मुकाबले बचे हैं और ऐसी स्थिति में टीम एक परफेक्ट ओपनर की तलाश में है। न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर ODI में धवन ने सधी पारी खेलकर अपने खोए फॉर्म को वापस पाने का संकेत दिया है और पहले ही मैच में पचासा भी जड़ दिया।

Story first published: Wednesday, January 23, 2019, 12:43 [IST]
Other articles published on Jan 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+