IPL: अपने सबसे बड़े फैन से मिलकर भावुक हुआ गब्बर, हर तरह से धवन को करता है कॉपी

नई दिल्ली। भारतीय ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन की बैटिंग के अलावा लोग उनकी खास स्टाइल के भी दिवाने हैं। धवन की फैन फालोइंग किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। फिलहाल भारतीय टीम का ये गब्बर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहा है। उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद 9 में से 7 मैच जीतकर टॉप पर है। आगे के मैचों में हैदराबाद को धवन से काफी उम्मीदें होंगी। हालांकि अगले मैच से पहले शिखर धवन ने एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर की है।

रविवार को शिखर धवन से मिलने उनका एक प्रशंसक अपनी पत्नी और बेटे-बेटी के साथ बेंगलुरु से हैदराबाद आ पहुंचा था। जिसके बाद धवन न केवल इस फैंस से मिले बल्कि अपने परिवार से भी मिलवाया। धवन ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर किया है।

धवन ने इंस्टाग्राम पर लिखा- "आज आपसे और आपके परिवार से मिलकर रोमांचित हूं। शंकर, 'मेरा सबसे बड़ा फैन' बेंगलूरु से अपने परिवार के साथ मुझसे मिलने (हैदराबाद) आया था। जाहिर है फैमिली के साथ उनकी यह पहली हवाई यात्रा थी और वह सुबह सीधे हवाई अड्डे से हमारे होटल आए। वह मेरे स्टाइल के फैन हैं और उनका बेटा मेरे बेटे जोरावर की स्टाइल का फैन है। वास्तव में यह दिल को छू लेने वाला रहा... आपके सपोर्ट के लिए शंकर और मेरे सभी प्रशंसकों को धन्यवाद।"

Story first published: Sunday, May 6, 2018, 17:35 [IST]
Other articles published on May 6, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+