जानिए कड़क मिजाज अनुराग ठाकुर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

नई दिल्ली। सोमवार सुबह सुप्रीम कोर्ट ने एक चौंकाने वाला फैसला सुनाया है। देश की सर्वोच्च अदालत ने आज अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। कोर्ट ने जस्टिस लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को सही ढंग से लागू नहीं करने पर यह निर्णय लिया है।

जिसके बाद खेल जगत से लेकर राजनीति के कैनवस पर हलचल मच गई है। । 41 साल के अनुराग ठाकुर की छवि एक बेहद ही तेज तर्रार, कड़क मिजाज इंसान के रूप में रही है।

आइए एक नजर डालते हैं कड़क मिजाजी हिमाचली मानव के अब तक के सफर पर, तस्वीरों के जरिए ...

 जन्‍म 24 अक्‍टूबर 1974

जन्‍म 24 अक्‍टूबर 1974

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर का जन्‍म 24 अक्‍टूबर 1974 को हिमाचल के हमीरपुर में हुआ था। 41 साल की उम्र में बीसीसीआई चीफ बनने वाले अनुराग ठाकुर ने अपना करियर राजनीति से शुरू किया था लेकिन वो बचपन से ही क्रिकेट के दीवाने हैं।

हमीरपुर से सांसद

हमीरपुर से सांसद

अनुराग ठाकुर तीन बार हिमाचल के हमीरपुर से सांसद रहे हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले अनुराग ठाकुर के ट्विटर पर 4.94 लाख फॉलोअर्स हैं।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन

क्रिकेट प्रेमी अनुराग हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने थेे। उन्होंने महज 25 साल की उम्र में हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद संभाला।

फर्स्ट क्लास मैच में कप्तानी

फर्स्ट क्लास मैच में कप्तानी

हिमाचल क्रिकेट एसोशिएशन के अध्यक्ष रहते अनुराग ठाकुर ने एक फर्स्ट क्लास मैच भी खेला। उन्होंने इस मैच में वो खुद कप्तान थे और उन्होंने दो विकेट लिए थे।

रत्नों का शौक

रत्नों का शौक

27 नवंबर 2002 हिमाचल प्रदेश के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर की बेटी शेफाली से शादी की। अनुराग के दो बेटे हैं। ईश्वर में भरोसा रखने वाले अनुराग को रत्नों का शौक है इसलिए वो हाथों में कई रत्नों की अंगुठियां पहनते हैं।

Story first published: Monday, January 2, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Jan 2, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+