AUS vs NZ : जानिए कब-कितने बजे शुरू होगा फाइनल मैच, किसका पलड़ा है भारी

दुबई : आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 का फाइनल रविवार, 14 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। केन विलियमसन की अगुवाई में न्यूजीलैंड ने सुपर 12 ग्रुप 2 में खेले 5 मैचों में 4 जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में इग्लैंड को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में कंगारू टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। दर्शकों को नया चैंपियन देखने को मिलेगा। दोनों टीमें पहली बार फाइनल में पहुंची हैं।

कब-कितने बजे होगा मैच
मैच - ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड - फाइनल
मैदान- शेख जायद स्टेडियम, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
समय - शाम 7:30 बजे, भारतीय समयानुसार
कहां देखें लाइव - स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, हाॅटस्टार

पिच रिपोर्ट
पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है और आईपीएल में भी इस मैदान पर खूब रन बरसे थे। ऐसे में इस महामुकाबले में भी अच्छा स्कोर देखने को मिल सकता है।
- दुबई में कुल 74 टी20आई मैच खेले गए
- पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 34 जीते
- पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 38 मैच जीते

हेड टू हेड
ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के बीच अभी तक अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 14 मैच हुए हैं, जिसमें 9 ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं। वहीं न्यूजीलैंड 5 मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज कर सका है। आंकड़ों के हिसाब से देखें तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है।

2019 वनडे विश्व कप में कीवी टीम को खराब किस्मत के चलते फाइनल हारना पड़ा था। वहीं टी20 विश्व कप इतिहास में केन विलियमसन की कप्तानी में पहली बार फाइनल में पहुंची है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI-
ऑस्ट्रेलिया- डेविड वार्नर, एरोन फिंच (कप्तान), मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड

न्यूजीलैंड- मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, केन विलियमसन (कप्तान), डेवोन कॉनवे (विकेटकीप), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट

Story first published: Saturday, November 13, 2021, 10:55 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+