'यह सिर्फ शुरुआत है', भारत को हराने के बाद बाबर आजम ने जताई खुशी

दुबई : पाकिस्तान ने रविवार को दुबई में सुपर-12 ग्रुप 2 के मुकाबले में भारत के खिलाफ अपनी पहली विश्व कप जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीत र्द करते हुए इतिहास रच दिया। यह टी20 विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान की भारत के खिलाफ सबसे बड़ी जीत भी रही। मोहम्मद रिजवान (नाबाद 79) और बाबर आजम (नाबाद 68) ने पाकिस्तान के लिए सभी रन बनाए। यह पाकिस्तान की टी20 में किसी भी विपक्षी टीम के खिलाफ भी पहली बार 10 विकेट से जीत थी। जीत हासिल करने पर कप्तान बाबर आजम ने कहा कि यह आगे बढ़ने के लिए एक शुरूआत है।

बाबर आजम ने कहा, "यह सिर्फ शुरुआत है। अब हमें अभी आगे बढ़ने का विश्वास है। यह हमारे लिए मैच दर मैच रहेगा।'' जब उनसे पूछा गया कि क्या पाकिस्तान टीम पर मैच को लेकर दबाब था। तो बाबर ने कहा, ''हम पर इतना दबाव नहीं था। ना ही हम भारत के खिलाफ रिकॉर्ड के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे थे। मैं सिर्फ अपने उन सभी खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहता हूं जो अच्छी तैयारी कर रहे हैं। जब आप बड़े विश्व कप से पहले टूर्नामेंट खेलते हैं, तो इससे मदद मिलती है और हमारे खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास के साथ यहां आए हैं।"

यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तान ने आज हमें पछाड़ दिया', हार के बाद कोहली ने बताया कहां हुई गलती

उन्होंने जीत का श्रेय सभी खिलाड़ियों को दिया। बाबर ने कहा, "यह टीम का प्रयास था और शुरुआती विकेट बहुत मददगार थे। शाहीन के विकेट ने हमें बहुत आत्मविश्वास दिया और हमारे स्पिनरों ने भी बहुत अच्छा किया। हमने अपनी योजनाओं को लागू किया और उनके परिणाम हमें मिले।'' जब उनसे पूछा गया कि लक्ष्य का पीछा करते समय का प्लान था तो बाबर ने कहा, ''हम सलामी बल्लेबाजों ने इसे सरल रखा और साझेदारी की और विकेट बेहतर हो रहा था इसलिए हम अंत तक बल्लेबाजी करना चाहते थे, जो हमने किया।"

पाकिस्तान के गेंदबाज जीत के मुख्य खिलाड़ी थे, विशेष रूप से शाहीन शाह अफरीदी, जिन्होंने 31 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और हसन अली (44 रन देकर 2 विकेट), शादाब खान (22 रन देकर 1) और हारिस रऊफ (25 रन देकर 1) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। पाकिस्तान अब 26 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 अक्तूबर को भिड़ेगा। वहीं भारत अपना अगला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्तूबर को खेलेगा।

Story first published: Monday, October 25, 2021, 6:00 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+