
1. विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जिस अंदाज में क्रिकेट खेलते हैं उसे देख लगता है कि वो 400 रनों की पारी खेल सकते हैं। कोहली का ना सिर्फ वनडे में बल्ला चलता है बल्कि टेस्ट में बड़ी पारियां खेलने में भी वह माहिर हैं। इसका अंदाजा इन आंकड़ों से लगाया जाता है कि कोहली टेस्ट में 7 दोहरे शतक जड़ चुके हैं। अभी तक कोहली 82 टेस्ट खेल चुके हैं, जिसमें 26 शतक शामिल हैं तथा सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 254 है। कोहली तेज पारी खेलने में दम रखते हैं। अब देखना यह बाकी है कि कोहली क्या सही में लारा से बड़ी पारी खेल पाएंगे या नहीं।

2. डेविड वॉर्नर
लारा की सर्वाधिक पारी का रिकाॅर्ड तोड़ने का दम कोहली के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर रखते हैं। वाॅर्नर भले ही इसी साल 2019 की एशेज सीरीज में कुछ ख़ास ना कर पाए हों, लेकिन दुनिया इस बात से वाकिफ है कि जब वाॅर्नर का बल्ला चलता है तो फिर उन्हें रोक पाना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं रहता है। वह एक आक्रमक ओपनर बल्लेबाज हैं, जिन्हें गेंदबाजों पर हावी होकर खेलना पसंद है। वह अपने टेस्ट करियर में कई लंबी पारियां खेल चुके हैं। उनका टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट स्कोर 253 रन का है। ब्रायन लारा के 400 रनों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए वह भी एक उपयुक्त बल्लेबाज हैं।

3. रोहित शर्मा
हिटमैन रोहित भी टेस्ट में 400 रनों की पारी खेलने का दावा रखते हैं। रोहित को अब टेस्ट में बताैर ओपनर भी आजमाया जा चुका है। उन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 शतक व एक दोहरा शतक ठोक दिया था। रोहित माैजूदा समय सबसे विस्फोटक बल्लेबाज माने जा रहे हैं। उनमे हर गेंद को बाउंड्री पार भेजने का दम है। रोहित अपना दिन होने पर किसी भी टीम के गेंदबाजी आक्रमण की हालत ख़राब कर सकते हैं। रोहित अगर लारा का रिकाॅर्ड तोड़ते हैं तो हैरानी वाली बात नहीं होगी, क्योंकि ये बल्लेबाज वनडे में भी 264 रनों की रिकाॅर्ड पारी खेल चुका है। रोहित शर्मा दुनिया के एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगाये हैं। उन्हें बड़ी-बड़ी पारियां खेलना पसंद है। टेस्ट क्रिकेट में भी वह बड़े शतक बना चुके हैं। वह ऐसी क़ाबिलियत रखते हैं कि अगर 4-5 सत्र किसी एक टेस्ट पारी में खेल लें, तो वह ब्रायन लारा के 400 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
