For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टॉम मूडी को श्रीलंका क्रिकेट का डायरेक्टर नियुक्त किया गया

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी को श्रीलंका क्रिकेटर का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। बतौर श्रीलंका क्रिकेट के डायरेक्टर टॉम मूडी श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट केआयोजन की जिम्मेदारी संभालेंगे। टॉम मूडी की नियुक्ति श्रीलंका के न्यू टेक्निकल एडवायजरी कमेटी ने की है, इस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद डिसिल्वा हैं।

नई जिम्मेदारी संभालने के बाद टॉम मूडी अगले तीन साल तक इस पद पर रहेंगे और तकरीबन 300 दिन श्रीलंका में रहेंगे। इस दौरान मूडी श्रीलंका के भविष्य के टूर्नामेंट कार्यक्रम के आयोजन पर ध्यान केंद्रित करेंगे, साथ ही घरेलू टूर्नामेंट के स्ट्रक्चर, खिलाड़ी की सहूलियत, उनके शिक्षा और स्किल के विकास , कोचिंग सपोर्ट स्टाफ, हाई पर्फॉर्मेंस और डाटा एनालिसिस जैसे कार्यक्रम पर भी मूडी का ध्यान होगा।

बता दें कि टॉम मूडी 2005 और 2007 में श्रीलंका टीम के कोच भी रह चुके हैं, इस दौरान श्रीलंका की टीम ने ना सिर्फ टेस्ट बल्कि वर्ल्ड कप के दौरान भी अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद से टॉम मूडी आईपीएल में कोच और कैरेबियन प्रीमियर लीग के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका निभा रहे हैं और साथ ही कई हाई प्रोफाइल पदों पर रह चुके हैं। मूडी के चयन पर अरविंद डिसिल्वा ने कहा कि टॉम मूडी ने श्रीलंका क्रिकेट के लिए पिछले काफी समय में काम किया है और अच्छे परिणाम दिए हैं, मुझे पूरा विश्नास है कि उनकी जानकारी टीम के लिए काफी मददगार साबित होगी।

डिसिल्वा ने कहा कि टॉम के पास काफी अनुभव है और उन्हें इस बारे में पता है कि क्रिकेट में अच्छे नतीजे कैसे दिए जाए, किस तरह से दूसरे देश अच्छे नतीजे दे रहे हैं, इसकी भी उन्हें जानकारी है,ऐसे में हमे उन देशों के अनुभव और माहौल की जरूरत होगी जो हमारी टीम के लिए मददगार साबित हो सकती है। बता दें कि मुथैया मुरलीधरन और कुमार संगाकारा भी टॉम मूडी की कोचिंग के कार्यकाल में श्रीलंका टीम का हिस्सा था और दोनों ही खिलाड़ी एडवायजरी कमेटी में शामिल हैं।

Story first published: Monday, March 1, 2021, 13:23 [IST]
Other articles published on Mar 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+