oi-Akash
नई दिल्ली। आईपीएल 11 में अब तक 48 मुकाबले खेले जा चुके हैं। अब यह सीरीज अपने रोमांचक दौर से गुजर रही है। सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी कोशिश कर रही हैं। अगर अंक तालिका पर नजर डालें तो सिर्फ दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ही अब तक इस सीरीज में प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह बाहर हुई है, बाकी सभी टीमों के लिए अभी उम्मीद की किरण जग रही है। इसी बीच एक रोमांचक मुकाबला आरसीबी और पंजाब की टीम के बीच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम 88 रन पर ही सिमट गई और आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किय़ा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम में विराट कोहली खुद पार्थिव पटेल के साथ मैदान में उतरे और शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 48 रन बनाए और अपनी टीम को 10 विकेट से एक बड़ी जीत दिलाई। इस जीत के साथ जहां आरसीबी के लिए अभी प्लेऑफ की उम्मीदें अभी बाकी हैं वहीं पंजाब को इस सीरीज में बने रहने के लिए अपनी हार के सिलसिले को तोड़ना होगा।
दिग्गजों ने भी की तारीफः इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की और उसमें शानदार प्रदर्शन किया इसके बाद मैदान पर आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ने बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया और 10 विकेट से जीत हासिल की। इससे पहले भी आरसीबी की टीम ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी। उनके इस प्रदर्शन से को देखते हुए लोगों ने ट्वीटर पर टीम की खासा सराहना की है। देखें कुछ ट्वीट..
प्लेऑफ को लेकर उम्मीदें अभी बाकी
आरपी सिंह ने आरसीबी टीम की तारीफ करते हुए कहा की अगर वो अपने दोनो मुकाबले जीत लेते हैं तो प्लेऑफ में जगह बना सकते हैं। आरपी ने टीम के प्रदर्शन को भी सराहा।
बेहतर प्रदर्शन की अंजुम ने की सराहना
महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने कहा की आरसीबी की टीम ने कितने शानदार तरीके से मैच जीता है। ऐसा कभी-कभी ही देखने को मिलता है।
प्लेऑफ को लेकर जताया संदेह
आरसीबी की शानदार जीत और रन रेट में सुधार के बावजूद आकाश चोपड़ा ने लिखा की अभी आरसीबी की किस्मत उसके हाथ में नहीं है। प्लेऑफ की रहा आरसीबी के लिए अब भी आसान नहीं है।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, May 15, 2018, 13:14 [IST]
Other articles published on
May 15, 2018