
कोहली का माल्या से इमोशनल अटैचमेंट
लंबे वक्त से माल्या की गिरफ्तारी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। फिलहाल माल्या अरेस्ट हुए और उसके बाद उनकी बेल भी हो गई, इस बात का असर आईपीएल की उनकी टीम आरसीबी पर होगा ये देखने वाली बात होगी क्योंकि कोहली का माल्या से इमोशनल अटैचमेंट हैं।

माल्या को धन्यवाद देना चाहता हूं
आपको बता दें कि पिछले साल आईपीएल मैच के दौरान विराट कोहली ने कहा था कि आरसीबी से मेरा जुड़ाव काफी भावनात्मक है क्योंकि इसके कारण ही मुझे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला जिसके लिए मैं माल्या को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने ही मुझे इस टीम के लिए चुना था। कोहली ने ये बात आईपीएल मैच के ठीक पहले हुई प्रेसवार्ता में कही थी।

कोहली एकदम से इमोशनल भी हो गए थे
अपनी बात कहते-कहते कोहली एकदम से इमोशनल भी हो गए थे, उसके बाद उन्होंने कहा था कि माल्या की रीयल लाइफ में क्या हो रहा है, इस बात को वो नहीं जानते हैं लेकिन उनकी टीम ने मुझे चुना इसके लिए मैं हमेशा दिल से आभारी रहूंगा।

गुजरात लायंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबला
आपको बता दें कि आज रात 8 बजे सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात लायंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबला होने वाला है और आज ही माल्या के साथ ये सब हो जाता है, देखते हैं कि उनकी टीम पर इसका क्या असर पड़ता है?

रैना के शेर देंगे कोहली के वीरों को कठिन चुनौती?
आज रात 8 बजे सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात लायंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबला होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications