IPL 2019: युजवेंद्र चहल ने विराट-अनुष्का के घर में खाया खाना, तस्वीरें आईं सामने

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 में विराट कोहली की कप्तानी वाली राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम का हाल बहुत बुरा होता जा रहा है। सितारों से भरी टीम प्लेआफ से बाहर होने की कगार पर है, लेकिन खिलाड़ी इस बात की टेंशन लिए बिना मस्ती करते दिख रहे हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेंगलुरू में स्थित अपने घर में बेंगलुरू टीम को डिनर पार्टी की। युजवेंद्र चहल ने अपनी अनुष्का भाभी के घर से डिनर करने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की।

चहल ने किया धन्यवाद

चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर कोहली व अनुष्का के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए डिनर पार्टी के लिए धन्यवाद किया। इस पार्टी में हिम्मत सिंह और देव पाडीकला समेत अन्य सभी प्लेयर्स और टीम मेम्बर्स शामिल हुए। इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। हिम्मत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- इस शानदार पार्टी के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का शुक्रिया। विराट के इंस्टाग्राम फैन पेज से भी कुछ फोटोज शेयर की गई हैं।

फिल्मों से अभी दूर हैं अनुष्का

अनुष्का फिलहाल किसी भी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त नहीं हैं। हालांकि नेटफलिक्स के लिए वह काम कर रही हैं। आखिरी फिल्म उनकी जीरो थी, जिसमें शाहरुख खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। जीरो में अनुष्का की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था लेकिन कमजोर कहानी के चलते ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

VIDEO: जब क्यूट बेटी ने बदनामी झेल चुके 'डैडी' को किया स्पोर्ट, देखकर लगे सभी मुस्कुराने

प्लेऑफ से बाहर होने वाली है टीम

बता दें कि बेंगलुरू इस सीजन में सबसे पहले प्लेऑफ की दाैड़ से बाहर होनो वाली टीम बनने की कगार पर खड़ी है। बेंगलुरू को अपने आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। यह टीम अभी तक 8 मैचों में सिर्फ सात मैच ही जीत सकी है।विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू शुक्रवार को अपने अगले आईपीएल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से शुक्रवार को भिड़ेगी।

Story first published: Thursday, April 18, 2019, 15:39 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+