कोहली हुए और 'विराट', दिग्गज फुटबॉलर मेसी को छोड़ा पीछे

नयी दिल्ली। टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली ने नई उपलब्धि हासिल कर ली है। विराट ने दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी को पछाड़ दिया है। मेसी को पछाड़ते हुए विराट दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा मार्केटेबल खिलाड़ी का खिताब हासिल किया है। जानें छक्का लगाने से पहले क्या सोचते हैं विराट कोहली?

विराट ने अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी और दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को पछाड़ दिया है। कोहली इस सर्वे में एनबीए के सबसे कीमती खिलाड़ी स्टीफन करी और युवेंटस के फ्रांसीसी फुटबॉलर पाल पोगबा से ही पीछे हैं। IPL 2016: कोहली के खिलाफ दिखा गंभीर का 'डर्टी गेम'

टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच 23वें नबंर पर हैं जबकि लियोनेल मेसी 27वें नंबर पर हैं। वहीं इस श्रेणी में टॉप 50 में भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा भी हैं। आपको बता दें कि प्रसिद्ध स्पोर्टस मैगजीन स्पोर्ट्सप्रो के खिलाड़ियों की मार्केट वेल्यू के हिसाब ने उनकी रैंकिंग निकाली है। जिसमें तीन साल में बाजार में खिलाड़ियों की क्षमता के आधार पर रैकिंग दी जाती है।

Story first published: Friday, May 27, 2016, 14:00 [IST]
Other articles published on May 27, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+