Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

#VirushkaWedding: विराट-अनुष्का ने इतनी महंगी जगह की शादी, एक दिन का किराया सुन दंग रह जाएंगे

Virat - Anushka Wedding: Couple to tie knot at World's costliest resort । वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फ्लोरेंस, इटली के एक खूबसूरत हेरीटेज होटल में शादी की। दोनों अपने परिवार वालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधे। जिस होटल में दोनों ने शादी की है, उसके रेट जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस विला के एक कमरे की इतनी कीमत है कि एक आम आदमी की पूरी शादी हो जाए।

विराट और अनुष्का ने फ्लोरेंस एयरपोर्ट से एक घंटे की दूरी पर मौजूद हेरीटेज होटल Borgo Finocchieto में शादी की। ये होटल दुनिया के सबसे महंगे होटलों में गिना जाता है। फ्लोरेंस की खूबसूरत वादियों के बीच मोजूद इस होटल में केवल 22 स्वीट्स हैं।

Virat Kohli Anushka Sharma Marriage

फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक ये होटल दुनिया का दूसरा सबसे महंगा हॉलीडे रेंटल है। क्रिसमस और नए साल के वक्त इसका किराया और भी बढ़ जाता है। इस होटल के एक स्वीट के एक रात का किराया 13,54,744 रुपये है। 13 लाख में एक आम आदमी अपनी पूरी शादी कर लेता है।

ये भी पढ़ें: #VirushkaWedding: जब-जब विराट ने अनुष्का के लिए जाहिर किया अपना प्यार

Story first published: Wednesday, December 13, 2017, 10:44 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+