13 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के हाथों अपनी सरजमीं पर मिली हार पर विराट ने क्या कहा

By Rizwan

पुणे। पुणे में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टीम के प्रदर्शन को निराशाजनक कहा है। मीडिया से बात करते हुए कोहली ने कहा कि हमने बेहद खराब बल्लेबाजी की, ये हमारा बहुत बुरा बल्लेबाजी प्रदर्शन है और हमें ये मानना होगा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम हमसे बेहतर खेली।

विराट ने कहा कि पहली पारी में हमें बेहद कम स्कोर पर आउट हो जाना हमें भारी पड़ा। उन्होंने कहा कि पहली पारी में हमारे 105 रन पर आउट हो जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास 150 रन से ज्यादा की बढ़त थी, जिसने गेम पूरी तरह से हमारे हाथ से निकाल दिया। विराट ने दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर भी निराशा जताई।उन्होंने कहा कि दूसरी पारी में हमें थोड़ा सा संयम दिखाना चाहिए था लेकिन बहुत बड़ स्कोर सामने होने की वजह से बल्लेबाजी बिखर गई। विराट ने भारत के कई बल्लेबाज खराब शॉट सेलेक्शन की वजह से आउट हुए। विराट ने कहा कि हार के लिए वो गेंदबाजों को जिम्मेदार नहीं मानते, गेंदबाजों ने मैच में ठीक प्रदर्शन किया।

विराट कोहली ने कहा कि पहली पारी में हमने 11 रन के भीतर सात विकेट गंवा दिए तो विपक्षी बल्लेबाजों के कई कैच भी छोड़े, ऐसे में टेस्ट मैच में बने रहना बहुत मुश्किल है। विराट कोहली ने कहा कि हमारी ओर से पार्टनरशिप नहीं बन पाई जो इस मैच में बहुत बुरा रहा। विराट ने कहा कि कई मैचों के बाद हम हारे हैं और हमें ये कुबूल करना है कि हमने खराब खेला है। उन्होंने कहा कि अगर खराब खेलेंगे तो कोई भी टीम हमें हराएगी। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया इस समय भारत के दौरे पर है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में आज (शनिवार) ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीसरे दिन ही 333 रनों से हरा दिया।

साल 2012 के बाद टीम इंडिया ने इससे पहले कोई भी टेस्ट अपनी सरजमीं पर नहीं हारा था। पिछले दो साल में (2015-17) लगातार 20 टेस्ट मैचों में अपराजित रही टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने 13 साल बाद पुणे टेस्ट में हराया। पिछली बार कंगारू टीम ने जब भारत का दौरा किया था तो उन्हें 4-0 से हार मिली थी। टीम इंडिया के खिलाफ 12 विकेट झटकने वाले ओकीफ पहले ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने एक टेस्ट में भारतीय पिच पर ऐसा कारनामा किया है।
पढ़ें- पुणे में भारतीय टीम ने किया टेस्ट इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन

Story first published: Saturday, February 25, 2017, 16:18 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+