वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने विराट कोहली

By Ankur

बर्मिंघम। बांग्लादेश के खिलाफ 96 रनों की नाबाद पारी खेलने वाली टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में 8000 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। बांग्लादेश के 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने बल्लेबाजी में अपना दम दिखाते हुए महज एक विकेट गंवाकर इस मैच को 10 ओवर पहले ही जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में धमाकेदार एंट्री की है। वनडे क्रिकेट में कोहली ने सबसे तेज 8000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने महज 175 पारियों में 8000 रन पूरे किए हैं, जबकि उनके पीछे एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने 182 पारियों में 8000 रन पूरे किए हैं।

इसे भी पढ़ें- बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ रोहित शर्मा ने सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ा

महज 78 गेंद पर बनाए 96 रन

महज 78 गेंद पर बनाए 96 रन

कप्तान विराट कोहली ने 41वें ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। कोहली पिछले मैच में जिस तरह से शून्य के स्कोर पर आउट हुए थे, उसके बाद उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक बार बार फिर से अपनी काबिलिय का परिचय दिया। अपनी 92 रनों की पारी के दौरान कोहली ने मैदान के चारो तरफ शानदार शॉट खेले। अपनी पारी में कोहली ने 78 गेंदों का सामना किया और 13 चौके लगाए। इस पारी में कोहली ने 119.48 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की 9.5 ओवर पहले जीत में अहम भूमिका निभाई।

रोहित-कोहली के सामने असहाय बांग्लादेश के गेंदबाज

रोहित-कोहली के सामने असहाय बांग्लादेश के गेंदबाज

कोहली जिस वक्त बल्लेबाजी करने उतरे उस वक्त भारत का स्कोर 87 रन था और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 46 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके थे। लेकिन जिस तरह से कोहली ने मैदान में आते ही अपने शानदार शॉट खेलना शुरु किया उसने उनके इरादों को साफ कर दिया था। दूसरी तरफ रोहित शर्मा जबरदस्त लय में थे औऱ उन्होंने शानदार शतक लगाते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। रोहित शर्मा ने इस पारी में 129 गेंदों का सामना किया और 123 रनों की नाबाद पारी खेली। रोहित ने अपनी पारी में 15 चौके लगाए और 1 छक्का लगाया।

दिलचस्प हुआ फाइनल का मुकाबला

दिलचस्प हुआ फाइनल का मुकाबला

इस जीत के साथ ही भारत की टीम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका मुकबाला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर अपनी जगह बनाई थी। यहां गौर करने वाली बात यह है कि आईसीसी के मुकाबलों में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड काफी अच्छा है, वहीं जिस तरह से लीग मैच में भारत ने पाकिस्तान को आसानी से हराया था, उसके बाद फाइनल में भी भारत का पलड़ा भारी दिख रहा है। दोनों टीमें 18 जून को फाइनल मुकाबले में एक दूसरे से भिड़ेंगी।

18 जून को पाकिस्तान-भारत आमने सामने

18 जून को पाकिस्तान-भारत आमने सामने

2007 के बाद यह पहला मौका है जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आईसीसी के फाइनल मुकाबले में आमने सामने होंगी। इससे पहले जब टी-20 विश्वकप में दोनोंं टीमें आमने-सामने आई थी तो धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर के खिताब अपने नाम किया था।

Story first published: Thursday, June 15, 2017, 22:14 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+